फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   regular updown teacher, negligenceto

अप-डाउन करने वाले शिक्षक स्कूल के प्रति बेपरवाह

Mon, 26 Jul 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
regular updown teacher, negligenceto
ललितपुर। बाहरी जिलों से अप-डाउन करने वाले शिक्षक स्कूल के प्रति बेपरवाह बने हुए हैं। विशेषकर दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों के संचालन का बुरा हाल है। यहां के कई विद्यालयों पर विभागीय अफसरों की नजर नहीं है। इस कारण अनेक विद्यालयों में शिक्षक अनियमित रहते हैं।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में कक्षाएं कोरोना की वजह से संचालित नहीं की जा रही हैं। वर्तमान में शिक्षकों से विभिन्न योजना से संबंधित विभागीय सूचनाएं संकलित कराई जा रही हैं। इसमें प्रेरणा पोर्टल पर बच्चों की प्रमाणिक संख्या व मिड-डे मील कन्वर्जन कास्ट के ब्योरे की अपलोडिंग शामिल है। दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में अपलोडिंग का काम पिछड़ रहा है। इससे विभागीय अफसरों के लिए अपलोडिंग का काम पूर्ण कराना चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि दूरस्थ विद्यालयों में कार्यरत अनेक शिक्षक अनियमित बने हुए हैं। कुछ शिक्षकों ने आपसी जुगलबंदी कर ली है और तैनात शिक्षकों में से रोजाना एक शिक्षक स्कूल से गायब होता है। इस तरह विद्यालय का संचालन होता रहता है और स्कूल से शिक्षकों के गायब होने की जानकारी किसी को नहीं लग पाती है। यह खेल विकासखंड मड़ावरा, बिरधा व तालबेहट में चल रहा है। इन ब्लॉकों में बाहरी जिलों से शिक्षक, शिक्षिकाएं अप-डाउन करते हैं। कोई भोपाल, टीकमगढ़, सागर से आ-जा रहा है तो कोई झांसी से दैनिक यात्रा कर रहा है। विभागीय अफसर इससे बेखबर बने हुए हैं, जिससे शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए एक साथ ब्लॉक के कई विद्यालयों का निरीक्षण कराएंगे। जो भी दोषी पाया जाएगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - रामप्रवेश, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed