फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Registry writers and vendors removed kiosks due to tough stance of advocates

Lalitpur News: अधिवक्ताओं के कड़े रुख से रजिस्ट्री लेखकों और वेंडरों ने हटाए खोखे

Thu, 29 Feb 2024 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Registry writers and vendors removed kiosks due to tough stance of advocates
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। बुधवार को अधिवक्ताओं के कड़े रुख के चलते रजिस्ट्री लेखक और स्टांप वेंडर नरम पड़ गए। कुछ स्टांप वेंडरों ने अपने खोखे हटा लिए। वहीं बुधवार को न्यायालयी कार्य के बहिष्कार के चलते अधिवक्ताओं ने एक भी बैनामा तस्दीक नहीं किया। इससे बैनामा कराने आए लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
तहसील की गैलरी से अधिवक्ताओं को हटाने के बाद उन्हें बैठने के लिए आरक्षित स्थान पर रखे रजिस्ट्री लेखकों एवं वेंडरों के खोखे (डिब्बों) को लेकर अधिवक्ताओं एवं लेखकों में तनाव की स्थिति बन गई थी। मंगलवार को रजिस्ट्री लेखकों और वेंडरों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अधिवक्ताओं पर कई आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही समस्त न्यायालयों में कार्य बहिष्कार की घोषणा के बाद अधिवक्ताओं ने सबसे पहले बैनामा की तस्दीक न करने का निर्णय लिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने अवैध खोखों को हटाना प्रारंभ किया तो रजिस्ट्री लेखक एवं वेंडर नरम पड़ गए और बाद में क्रेन मंगाकर दस लोगों ने अपने खोखे हटा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed