{"_id":"60984a128ebc3efb8d1e38ce","slug":"registration-mendetory-for-45-plus-vaccination-lalitpur-news-jhs194652439","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 से अधिक आयु वालों को प्रथम डोज के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 से अधिक आयु वालों को प्रथम डोज के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोविड - 19 के टीकाकरण को लेकर शासन ने नए निर्देश जारी कर दिए हैं। अब 45 वर्ष से अधिक आयु वालों को टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।
शासन के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारी एवं समस्त मुख्य चिकित्साधिकारियों को संबोधित पत्र में निर्देश दिए हैं कि राज्य स्तर पर लिए गए निर्णय के अनुसार सोमवार दस मई से 45 वर्ष से ऊपर के समस्त नागरिकों को प्रथम डोज (कोविड-19) के टीकाकरण का कार्य उनके द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण कराने के पश्चात ही किया जाएगा। ऑन द स्पॉट पंजीकरण की व्यवस्था प्रथम डोज के लिए 10 मई से अग्रिम आदेश तक के लिए स्थगित की गई है। द्वितीय डोज के टीकाकरण का कार्य पूर्व की भांति यथावत किया जाएगा। बताया कि टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कोविड एप या आरोग्य सेतु एप से कराया जा सकता है।
--------
ऐसे होगा एप पर रजिस्ट्रेशन
एप पर रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखेगा। इस विकल्प को चुनने के बाद यह प्रक्रिया अपनाएं, जिसमें मोबाइल फोन नंबर या आधार नंबर भरें। मोबाइल फोन नंबर पर एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आएगा, जिसे वैरिफाइ करना होगा। वैरिफाइ करते ही वैक्सीन सेंटर की लिस्ट दिखने लगेगी। कोविन 2.0 आधुनिक वर्जन है, और यह जीपीएस आधारित है। इसलिए यह आपकी लोकेशन से पास के सेंटर को दर्शाएगा। जिस पर लोग अपनी सुविधानुसार वैक्सिनेशन सेंटर का चयन कर लें। इसमें टाइम स्लॉट भी चुन सकते हैं। तय वक्त पर टीकाकरण सेंटर पहुंचकर लाभ लिया जा सकेगा। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद लाभार्थी को अपॉइंमेंट लेना आवश्यक होगा। बिना स्लॉट के टीकाकरण नहीं होगा।