फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Register to participate in the employment fair: Akanksha Yadav

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए कराएं पंजीकरण : आकांक्षा यादव

Thu, 11 Jul 2024 03:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Register to participate in the employment fair: Akanksha Yadav
ललितपुर। जिला रोजगार सहायता अधिकारी आकांक्षा यादव ने छात्र-छात्राओं एवं बेरोजगार अभ्यर्थियों को बताया कि अब भविष्य में जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा जो भी रोजगार मेले लगाए जाएंगे। उसमें अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन विभाग के नए पोर्टल https//rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण करते समय जो अभ्यर्थी किसी शैक्षणिक, प्रशिक्षण संस्थान, इंस्टीट्यूट, महाविद्यालयों के अंतिम वर्ष अध्ययनरत हैं। उन्हें पंजीकरण में रजिस्टर फॉर ऑप्शन में कैंपस स्टूडेंट का चयन करना होगा और जो अभ्यर्थी किसी भी संस्थान या कॉलेज से उत्तीर्ण हो चुके हैं, उन्हें जनरल जॉबसीकर का चयन करना होगा। उन्होंने कहा कि अब रोजगार संगम पोर्टल पर जिस अभ्यर्थी की प्रोफाइल पूर्ण नहीं होगी वह रोजगार मेले में प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे। पोर्टल पर पंजीकरण संबंधी अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में गोविंद नगर स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed