फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   regetive remark to health officers

बजबजाती नाली मिलने पर स्वास्थ्य नायक को दी गई प्रतिकूल प्रविष्टि

Mon, 02 Mar 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
regetive remark to health officers
ललितपुर। अपर जिलाधिकारी ने वार्ड नंबर तीन नेहरू नगर और वार्ड नंबर 12 आजादपुरा तृतीय का निरीक्षण किया। इस दौरान मां शारदा इंटर कॉलेज के सामने गली में सड़क पर नाली का पानी फैला मिला। नालियां भी बजबजा रही थीं। उन्होंने स्वास्थ्य नायक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई निरीक्षक के खिलाफ शासन को पत्र लिखने के लिए भी कहा। रविवार को एडीएम अनिल कुमार मिश्र ने सुबह आठ बजे आजादपुरा तृतीय का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री आवास सहित लेंड़िया मोहल्ले का निरीक्षण किया। वार्ड में जगह-जगह सफाई व्यवस्था अस्त-व्यस्त मिली। मां शारदा इंटर कॉलेज के सामने बजबजाती नालियां देख कर वह भड़क गए। उन्होंने स्वास्थ्य नायक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिए निर्देश दिए। सफाई निरीक्षक के खिलाफ शासन को पत्र लिखने की बात कही है। वार्ड नंबर तीन नेहरू नगर में भी सफाई व्यवस्था पर असंतोष जाहिर किया है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी डॉ. संजय कुमार मिश्र, सफाई निरीक्षक संदीप कुमार, डूडा के परियोजना अधिकारी राजीव शुक्ला, जेई गिरजा शंकर दुबे, सभासद प्रतिनिधि लवली शर्मा, सभासद केके पंथ मौजूद रहे। उधर, निरीक्षण के बाद एडीएम अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि अब हर रविवार को दो वार्डो का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा। यदि सफाई व्यवस्था गड़बड़ मिली तो सफाई निरीक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed