फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Records of student who came for admission in medical college found suspicious

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए आई छात्रा के अभिलेख संदिग्ध मिले

Wed, 04 Sep 2024 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Records of student who came for admission in medical college found suspicious
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में जारी प्रवेश प्रक्रिया में मंगलवार को काउंसलिंग के दौरान एक छात्रा के अभिलेख संदिग्ध पाए गए। प्राचार्य डॉ. डीनाथ ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने के साथ कोतवाली पुलिस को भी दी। साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा आजमगढ़ की रहने वाली है।
मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में स्टेट कोटा की सीटों पर चल रही प्रवेश प्रक्रिया में आजमगढ़ की एक छात्रा काउंसलिंग के लिए टीम के सामने उपस्थित हुई। टीम ने अभिलेखों और आवंटन सूची का जब मिलान किया तो संदेह पैदा हो गया। प्राचार्य के मुताबिक सूची में किसी छात्र का नाम था जबकि उस नंबर पर काउंसलिंग कराने छात्रा उपस्थित हुई थी। उसके आवंटन पत्र के नाम में छेड़छाड़ का संदेह हुआ तो इस मामले की जानकारी लखनऊ में उच्चाधिकारियों को दी। वहां की गई जांच में भी उस नंबर पर छात्र का नाम बताया गया, इससे गड़बड़ी होने का शक और गहरा गया। घटना की सूचना पर महिला थानाध्यक्ष स्वाति शुक्ला व सिविल लाइन चौकी प्रभारी विवेक धामा ने मौके पर पहुंचे और छात्रा को मेडिकल कॉलेज स्थित सिविल लाइन चौकी लेकर आए।
विज्ञापन

-----------
कंप्यूटर पर छात्रा नहीं खोज पाई अपना नाम
उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ निवासी छात्रा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए मेडिकल काॅलेज आई। यहां पर पहले काउंटर पर अपना पंजीयन कराया। काउंसलिंग टीम ने दस्तावेजों का सत्यापन किया तो कॉलेज आवंटित सूची में नाम नहीं मिला। जांच में पता दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर अपना नाम जोड़ना पाया गया। काउंसलिंग टीम ने छात्रा को कंप्यूटर पर बिठाकर नाम खोजने की बात की। लेकिन, वह नहीं खोज पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग में छात्रा के कॉलेज आवंटित सूची में लडके का नाम होने पर अभिलेखों की जांच की गई। उसके नाम से छेड़छाड़ का मामला सामने आ रहा है। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। जांच के बाद हकीकत सामने आ जाएगी।

- डॉ. डीनाथ, नोडल अधिकारी और प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, ललितपुर
----------
छात्रा से पूछताछ में पता चला कि वह नीट में दो बार फेल हो चुकी है। माता-पिता को कहीं सदमा न लगे इस वजह से छात्रा ने कंप्यूटर से अपने नाम का आवंटन पत्र तैयार करा लिया था। आज वह पिता के साथ काउंसलिंग में आई थी। लेकिन, अभिलेखों की जांच में खुलासा हो गया। मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
- मोहम्मद मुश्ताक, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed