फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Received public support throughout the tour Nayak

Lalitpur News: पूरे भ्रमण में मिला जनता का सहयोग - नायक

Sun, 13 Sep 2026 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Received public support throughout the tour Nayak
तालबेहट। राम जन्मभूमि चंदा चोरी के विरूद्ध पीपी नायक ने बीना से अयोध्या तक भारत जागो यात्रा निकाली। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें जनता का भरपूर सहयोग मिला। यह यात्रा एक सितंबर को बीना कटरा धाम से शुरू हुई थी।
विज्ञापन

नायक ने अयोध्या से बीना लौटते समय तालबेहट में एक प्रेस वार्ता आयोजित की। उन्होंने बताया कि लगभग 750 किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान उन्हें हर जगह जनता का भरपूर सहयोग मिला। रायबरेली में उनकी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी। राहुल गांधी ने इस यात्रा की काफी प्रशंसा की। उन्होंने पूरे देश में यात्रा का संदेश फैलाने का आह्वान भी किया। नायक 9 सितंबर को अयोध्या पहुंचे थे। वहां उन्होंने रामलला के चंदा चोरों के खिलाफ आवेदन देकर दंड देने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

000000000
भाजपा और कांग्रेस पर नायक के आरोप
एक प्रश्न के उत्तर में पीपी नायक ने कहा कि भाजपा राम के नाम का दुरुपयोग कर सत्ता में आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने केवल अपने हित के लिए राम के नाम का उपयोग किया। नायक के अनुसार, कांग्रेस शासन में ही मंदिर के ताले टूटे और ढांचा ढहाया गया। इसके बावजूद कांग्रेस ने सत्ता के लिए राम के नाम का उपयोग नहीं किया। इस दौरान कांग्रेस के नेता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed