फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ready for eid today

तैयारियां हुई पूरी,आज मनायी जायेगी ईद

Thu, 07 Jul 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
ready for eid today
eid, lalitpur hindi news - फोटो : demo
तैयारियां हुई पूरी,आज मनायी जायेगी ईद
विज्ञापन

ललितपुर। रमजान माह को लेकर ईद के पावन पर्व को लेकर बुधवार को ईदगाह पर समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। ईदगाह मैदान पर नमाजियों को बैठने के लिए पालिका द्वारा साफ-स्वच्छता की व्यवस्था चौकस की गईं हैं। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने मौके पर जाकर समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ईद के पावन पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग ईद की नमाज अता करने के लिए तुवन चौराहे से तालाबपुरा की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित ईदगाह पर नमाज पढ़ने के लिए जाते हैं। यहां पर शहर पेश इमाम द्वारा रोजेदारों को ईद की नमाज अता कराई जाती है। ईदगाह मैदान की साफ-सफाई के लिए नगर पालिका द्वारा विगत तीन दिनों से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा था। ईद के एक दिन पहले बुधवार को पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं दोनों सफाई निरीक्षकों व स्वास्थ्य नायकों से आवारा जानवरों को पकड़वाकर बंद कराने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार, मुख्य सफाई और खाद्य निरीक्षक आर.के.लवानिया व दिनेश बिरौनिया, हबीब खां, जेई विपिन कुमार समेत अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज रहेगा अवकाश
जिलाधिकारी डा रुपेश कुुमार ने बताया कि वार्षिक अवकाश सूची में घोषित अवकाश के बजाय सात जुलाई को ईद का अवकाश रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed