फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   reading corner launched

विद्यालयों में बनाए जा रहे रीडिंग कार्नर

Mon, 08 Feb 2021 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
reading corner launched
प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती देहरे बाबा में पाठ्य सामग्री दिखाते खंड शिक्षा अधिकारी व शिक्षक - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। विकासखंड जखौरा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती देहरे बाबा में मसौरा न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों में रीडिंग कार्नर स्थापित किए गए हैं। इस दौरान गूंज संस्था ने 10 विद्यालयों के लिए 5000 पुस्तकें उपलब्ध कराई हैं। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी जमील अहमद ने कहा कि कक्षा में रीडिंग कॉर्नर बनाने से छात्रों को अध्ययन के लिए एक खास जगह मिलती है, जहां वह अपनी किताबें रख सकते हैं। गूंज संस्था प्रमुख सुशील ने संस्था के बारे में बताया कि हम लोग समुदाय के साथ और बच्चों के साथ मिल कर कार्य करते हैं। प्रधानाध्यापक अनंत तिवारी ने बताया कि प्रत्येक स्कूल में रीडिंग कॉर्नर बनाए जाएंगे। प्रत्येक कक्षा के लिए सप्ताह का एक दिन निश्चित रहेगा। इसमें विद्यार्थी समूह में इन किताबों को पढ़ेंगे।
विज्ञापन

इन स्कूूलों में बनाए गए रीडिंग कार्नर
प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुरा, प्रा. विद्यालय मसौरा बैरियल, प्रा. विद्यालय नईबस्ती मिर्चवारा, प्रा. विद्यालय जामुंधाना प्रा. विद्यालय हरिजन बस्ती मसौरा, प्रा. विद्यालय सुरउआ, अंग्रेजी माध्यम प्रा विद्यालय मिर्चवारा व पनारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय निवाई कम्पोजिट, उप्रा विद्यालय खडेरा, उप्रा विद्यालय घटवार, उ प्रा विद्यालय जिजयावन को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed