फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Raw liquor kept hidden under the ground in Kabutra Dera

Lalitpur News: कबूतरा डेरा में जमीन के नीचे छिपाकर रखी कच्ची शराब

Mon, 18 Mar 2024 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Raw liquor kept hidden under the ground in Kabutra Dera
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। आदर्श आचार चुनाव संहिता को लेकर मादक पदार्थ के खिलाफ रविवार को उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में आबकारी व कोतवाली पुलिस ने कबूतरा डेरा घटवार में कार्रवाई की। इस दौरान भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की गई और लहन नष्ट किया गया।

उप जिलाधिकारी सदर चंद्रभूषण प्रताप सिंह के नेतृत्व में सीओ सदर अभय नारायण राय व आबकारी निरीक्षक अनविता तिवारी अपनी टीमों के साथ कबूतरा डेरा घटवार पहुंचे। यहां जेसीबी की मदद से जमीन के अंदर प्लास्टिक की टंकियों में छिपाकर रखी कच्ची शराब को बाहर निकाला गया। साथ में शराब की भट्ठियों को नष्ट किया। प्लास्टिक की टंकियों में भरे पांच हजार लीटर लहन को नष्ट किया गया। कार्रवाई से पूर्व शराब निर्माण में लगे लोग भाग गए थे। टीम ने कबूतरा डेरा से करीब 570 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed