{"_id":"5ea47dc78ebc3e90510712c4","slug":"ration-shop-suspended-for-receiving-high-rate-lalitpur-news-jhs1653489135","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकान का अनुबंध निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकान का अनुबंध निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। ब्लाक जखौरा के ग्राम कुआंतला की राशन की दुकान का निरीक्षण करने पर वहां हाथ धोने के लिए साबुन का इंतजाम नहीं पाया गया। राशनकार्डधारकों ने बताया कि दुकानदार निर्धारित से अधिक दर पर सामान देता है। इस पर दुकान को निलंबित कर दिया गया।
पूर्ति निरीक्षक ने ब्लाक जखौरा की ग्राम पंचायत कुआंतला के उचित दर विक्रेता खुशीलाल की दुकान का निरीक्षण किया। मौके पर विक्रेता मौजूद मिले। दुकान खुली थी। लेकिन, दुकान पर सोशल डिस्टेसिंग और हाथ धोने की कोई व्यवस्था नहीं थी। साईन बोर्ड, टोल फ्री नंबर प्रदर्शित था। रेट बोर्ड, स्टॉक बोर्ड, नोटिस बोर्ड, सतर्कता समिति बोर्ड, डीजीआरओ बोर्ड, पात्र गृहस्थी राशनकार्डो की सूची प्रदर्शित नहीं थी।
दुकान का भौतिक सत्यापन किया गया। दुकान में 46 कट्टे चावल प्रत्येक का भर्ती वजन 50 किग्रा अर्थात 23 क्विंटल चावल एवं 27 कट्टे गेहूं अर्थात 13.75 क्विटल गेहूं स्टाक दुकान में उपलब्ध पाया गया। ई-पॉस मशीन का अवलोकन करने पर 644 राशन कार्डों पर वितरण पाया गया। ग्राम में राशनकार्डधारकों में वितरण के संबंध में जांच की गई। ग्रामवासियों/राशनकार्डधारकों के बयान लिए गए। ग्रामीण ने बताया कि उचित दर विक्रेता द्वारा राशन कार्डधारकों से ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवा लिया जाता है, किंतु राशन सामग्री नहीं दी जाती है। विक्रेता द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत एक अप्रैल तक तक अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किग्रा नि:शुल्क चावल का कुछ कार्डधारकों में वितरण नहीं किया है व कुछ को अनुमन्य मात्रा में वितरण नहीं किया जा रहा है। विक्रेता द्वारा अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों से उनकी राशन सामग्री का मूल्य 85 रुपये के स्थान पर 90 रुपये लिया गया। विक्रेता द्वारा राशन कार्ड धारकों से अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया जाता है। कोविड -19 के दृष्टिगत दुकान पर सोशल डिस्टेसिंग व हाथ धोने की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर उचित दर विक्रेता खुशीलाल का अनुबंध तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। खुशीलाल से लिखित स्पष्टीकरण साक्ष्यों/प्रमाणों सहित मांगा गया। निलंबन अवधि में उक्त दुकान से संबद्ध राशनकार्डधारकों को राशन सामग्री प्राप्त करने के लिए ऑनलाईन लिंक शॉप के अनुसार निकट की उचित दर दुकान हरीशंकर कौशिक ग्राम पटौराकलां से संबद्ध कर दिया गया। निलंबित उचित दर विक्रेता खुशीलाल को निर्देश दिए गए कि वह स्टॉक में अवशेष राशन सामग्री नकद मूल्य पर व ई-पॉस मशीन हरीशंकर कौशिक उचित दर विक्रेता को हस्तगत करा दें।