फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ration dealer suspended

डोगराकलां के कोटेदार का कोटा निलंबित

Thu, 03 Dec 2020 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
ration dealer suspended
wheat 1jpeg.jpeg - फोटो : wheat 1jpeg.jpeg
ललितपुर। उचित दर विक्रेता डोंगराकलां को राशन वितरण में अनियमितता बरतना महंगा पड़ गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दुकान का अनुबंध पत्र निरस्त कर दिया है। इससे पहले दुकान का अनुबंध निलंबित किया गया था।
विज्ञापन

ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी के समक्ष उचित दर विक्रेता सकुन देवी द्वारा वितरण में अनियमितता बरतने की शिकायत की थी। इसकी जांच कराई गई। बाद में सकुनदेवी की दुकान का अनुबंध पत्र निलंबित कर विक्रेता से स्पष्टीकरण तलब किया गया था। विक्रेता द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण का परीक्षण कर सकुनदेवी की जमा प्रतिभूति धनराशि 2,500 रुपये दंडस्वरूप शासन के पक्ष में जब्त करते हुए दुकान का अनुबंध पत्र बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन

लेकिन, कोटा बहाल होने पर ग्राम डोंगराकलां के ग्रामीण दोबारा शिकायत लेकर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ई-पॉस में अंगूठा लगाने के बाद ग्रामीणों को राशन नहीं दिया जा रहा है। इस पर राशन कार्डधारकों के बयान दर्ज किए गए। साथ ही विक्रेेता से तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया। लेकिन, कोटेदार ने स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया। इस पर जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार ने उचित दर विक्रेता सकुनदेवी ग्राम डोंगराकला की राशन की दुकान की जमा राशि शासन के पक्ष में जब्त करते हुए दुकान का अनुबंध पत्र निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed