{"_id":"10db05dc560538b096adfb9ab4967c05","slug":"rape-hindi-news-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़का दिखाने के बहाने होटल में किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़का दिखाने के बहाने होटल में किया दुष्कर्म
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Fri, 10 Jul 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। नगर के एक होटल में युवक ने युवती के साथ बलात्कार किया। वह युवती को यहां रिश्ता तय कराने के बहाने लाया गया था। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की निवासी पीड़िता का कहना है कि पिता का निधन होने के बाद से वह बार थाना क्षेत्र स्थित ननिहाल में रहती है। मामा उसके विवाह के लिए लड़के की तलाश कर रहे थे। कोतवाली अंतर्गत ग्राम मसौरा खुर्द निवासी बंदू पटेल ने पहचान होने के कारण उसके मामा एवं चाचा को एक लड़का दिखाने का प्रस्ताव रखा। बुधवार की दोपहर में मामा और चाचा उसे लेकर बंदू पटेल के साथ ललितपुर की ओर रवाना हुए।
बंदू पटेल ने उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बिठा लिया था और चाचा व मामा दूसरी बाइक पर पीछे आ रहे थे। रास्ते में अचानक पानी बरसने के कारण चाचा एवं मामा गाड़ी से उतरकर पेड़ के नीचे खड़े हो गए, जबकि बंदू उसे लेकर ललितपुर आ गया। खाना खिलाने की बात कहकर उसे शहर क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में ले गया, जहां दोनों ने खाना खाया। इसके बाद बंदू उससे अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन
विरोध करने पर धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने अपने मामा और चाचा को बुलाकर आपबीती सुनाई। रिश्तेदार उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर बंदू पटेल के खिलाफ बलात्कार के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर उसको गिरफ्तार कर लिया। पिकअप चालक बंदू पटेल विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं।