{"_id":"5f553f258ebc3e3683518dba","slug":"rape-attampt-animal-lalitpur-news-jhs175641776","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व कर्मी पर लगाए मूक पशु से कुकृत्य के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व कर्मी पर लगाए मूक पशु से कुकृत्य के प्रयास का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व कर्मी पर लगाए पशु से कुकृत्य के प्रयास का आरोप
मड़ावरा/ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत कस्बे में तैनात एक राजस्वकर्मी पर गांव वालों ने गाय के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की। इस मामले की जांच एसडीएम मड़ावरा को सौंपी गई है।
कस्बा निवासी किशोर सिंह, भगवान सिंह, नत्थू सिंह ,बृजेन्द्र सिंह सहित 24 से अधिक मोहल्लेवासियों ने शनिवार की रात थानाध्यक्ष मड़ावरा को एक लिखित शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 58 वर्षीय एक राजस्व कर्मी कस्बे में एक किराए के मकान में रहते हैं। आरोप है कि दो सितंबर की रात को लगभग नौ बजे राजस्व कर्मी ने पड़ोसी की गाय को पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लोग उसके घर पहुंचे तो वह रातों रात मकान छोड़कर चला गया। मोहल्ले वासियों ने कहा है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। थानाध्यक्ष मड़ावरा कृष्ण वीर सिंह ने कहा कि लेखपाल के ऊपर लगे आरोप की जांच पुलिस अधीक्षक ने उपजिला मजिस्ट्रेट मड़ावरा को सौंपी हैं। सीओ महरौनी एवं मड़ावरा एसडीएम ने ग्रामीणों से जानकारी ली। उपजिलाधिकारी मड़ावरा सत्यपाल सिंह ने कहा कि राजस्वकर्मी से बात हुई है, उस पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। जांच में जो भी सच्चाई सामने आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।