फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   rape and assaulted blame

महिला ने युवक पर दुष्कर्म और हमला कर घायल करने का आरोप लगाया

Mon, 21 Jun 2021 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
rape and assaulted blame
कैप्सन - पीड़िता से जानकारी लेते सीओ केशवनाथ - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। थाना पूराकलां के अंतर्गत एक गांव की महिला ने एक युवक पर उसके साथ दुराचार करने एवं विरोध करने पर पत्थर से हमला कर लहूलुहान करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उसने थाना पूराकलां पुलिस पर सही धाराओं में मामला दर्ज न करके मात्र प्राथमिकी दर्ज करने का भी आरोप लगाया है। जानकारी के बाद सीओ केशवनाथ ने सीएचसी में जाकर पीड़िता से घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रविवार को वह अपने खेत पर बकरी चरा रही थी। उसी समय आरोपी कमलेश कुशवाहा आया और उसे खाई में गिरा कर उसके साथ गलत हरकत की, जब उसने इसका विरोध किया तो उसने उसके ऊपर पत्थर पटक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। बाद में उसे जब होश आया तो उसने आसपास के लोगों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजन उसे पूराकलां थाने ले गए। जहां पुलिस ने उसके पुत्र के शिकायती पत्र पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पीड़िता की गंभीर हालत देखते हुए उसे उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पीड़िता से जानकारी करने पर उसने बताया कि आरोपी ने उसका पकड़ा, जिसका विरोध करने पर फिर पत्थर से मारा। जिससे चोट आई है। मुझे दुष्कर्म की बात नहीं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केशवनाथ, सीओ तालबेहट
- महिला के साथ मारपीट की सूचना आई थी। जिसकी प्राथमिकी दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। बाद में महिला ने दुष्कर्म और छेड़खानी के आरोप लगाए है। आरोपों की जानकारी के बाद विवेचक नत्थीखेड़ा चौकी प्रभारी को पीड़िता के ब्यान के लिए भेज दिया गया है।
हरनाथ सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष पूराकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed