{"_id":"6653b0d65c882a8f860a27c4","slug":"ramlila-will-be-held-in-hanumanji-temple-premises-committee-made-outline-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-115199-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हनुमान जी मंंदिर परिसर में होगी रामलीला, समिति ने बनाई रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हनुमान जी मंंदिर परिसर में होगी रामलीला, समिति ने बनाई रूपरेखा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी (ललितपुर)। श्री हनुमान टौरिया मंदिर परिसर में रामलीला को लेकर संकट मोचन महाराज मंदिर समिति व मेला प्रबंध समिति की बैठक हुई। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई, साथ में सभी को जिम्मेदारियां दी गईं।
वक्ताओं ने कहा कि मंदिर के विकास और धार्मिक प्रचार-प्रसार के लिए 18 वर्षों से बंद रामलीला पुनः प्रारंभ कराई जाएगी। इसके लिए कलाकारों की तैयारी का दायित्व रामलीला के वरिष्ठ कलाकार अकेला महाराज को दी गई। मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले विवाह या अन्य कार्यक्रमों के लिए दान राशि तय की गई। नवनिर्मित दुकानों का किराया भी निर्धारित किया गया। मंदिर के अंदर के गेट से जुड़ी पुरानी दुकानों की जगह नव निर्माण कराने पर सहमति बनी। पुराण कक्ष, एक बड़ा गेट और पानी की टंकी समेत पांच दुकानों का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। मंदिर के पीछे और बगल की बाउंड्रीवाल को ढाई फीट और ऊंचा किया जाएगा। मंदिर के पुजारी की पारिश्रमिक राशि में वृद्धि की गई। बैठक में रामकिशोर बबेले, समिति संरक्षक बद्री प्रसाद दुबे, अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी कल्लू, प्रबंधक सुदामा प्रसाद दुबे, उपाध्यक्ष बृजेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी, ऑडीटर नीरज गंगेले आदि मौजूद रहे।