फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   rameswaram workship, vijaay dasmi

रामेश्वरम पूजा के साथ शुरू होगा विजयदशमी का पर्व

Wed, 13 Oct 2021 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
rameswaram workship, vijaay dasmi
ललितपुर। श्रीराम लीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति की एक बैठक मंगलवार को आयोजित हुई, जिसमें दशहरा पर शासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन के अनुसार 15 अक्टूबर को विजयदशमी पर पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी ने बताया कि 15 अक्तूबर को शाम पांच बजे श्री रघुनाथजी बड़ा मंदिर चौबयाना से प्रारंभ होकर विमान के साथ सभी स्वरूप जिसमें राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता, हनुमानजी सभी रामदल एवं रावण, कुंभकरण मेघनाद अपनी पूरी राक्षस सेना के साथ रावरपुरा, महावीरपुरा, सुभाषपुरा, घंटाघर, सावरकर चौक, आजाद चौक, नदीपुरा होते हुए गोविंदनगर रामलीला मैदान पर पहुंचेंगे। जहां पर राम और रावण के बीच भीषण युद्ध का मंचन होगा। उसके साथ ही प्रसिद्ध आतिशबाजी का प्रदर्शन और रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। जहां परंपरागत शमी के पौधे का पूजन होगा। साथ ही श्रीरामायणजी का पाठ पूरे रामलीला प्रांगण में सुमधुर ध्वनि द्वारा वैदिक विद्वानों द्वारा किया जाएगा। इसके बाद रावण दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में सदस्य श्यामाकांत चौबे, महामंत्री डॉ. प्रबल सक्सेना, राजेश दुबे, अमित तिवारी, रत्नेश तिवारी, हरविंदर सलूजा, चंद्रशेखर राठौर, भरत रिछारिया, अवधेश कौशिक, शिवकुमार शर्मा, हरिमोहन चौरसिया, मुन्नालाल त्यागी, ललित कौशिक, धर्मेंद्र चौबे, गोलू चौबे, राकेश तामियां, राजीव हुंडैत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed