{"_id":"6a8b3bacffef5738880f733f","slug":"ramcharitmanas-written-by-tulsidas-is-unique-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-161829-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अद्वितीय है तुलसीदास रचित रामचरितमानस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अद्वितीय है तुलसीदास रचित रामचरितमानस
विज्ञापन
तालबेहट। तुलसी सत्संग समिति के तत्वावधान में महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती परंपरागत तरीके से मनाई गई। जगतगुरु डॉ. कृष्णगिरी महाराज ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास रचित रामचरितमानस का दुनिया में कोई जोड़ नहीं है। उसकी प्रत्येक चौपाई आज के युग में मानव को जीवन जीने का तरीका सिखलाती है। इस मौके पर डॉ. सुनील तिवारी, डॉ.ओम प्रकाश शास्त्री, पूर्व प्राचार्या डॉ. जनक किशोरी, जगदीश बिलगैंया आदि ने उनके जीवन एवं काव्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. बल बहादुर त्रिपाठी ने और संचालन अरविंद्र बिलगैया ने किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मुक्ता सोनी, बृज बिहारी उपाध्याय, अमित अवस्थी, विवेक गोस्वामी, आशुतोष बिलगैया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी और सिने अभिनेता अरविंद बिलगैया ने किया। समिति के अध्यक्ष जीएस परिहार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
00000
प्रतिभावान बच्चों को किया गया पुरस्कृत
इस मौके पर तुलसीदास के जीवन वृत्त एवं कृतित्व पर बच्चों की भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रंजना सिंह के निर्देशन में नाट्य प्रस्तुति भी की गई।
विज्ञापन
00000
प्रतिभावान बच्चों को किया गया पुरस्कृत
इस मौके पर तुलसीदास के जीवन वृत्त एवं कृतित्व पर बच्चों की भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रंजना सिंह के निर्देशन में नाट्य प्रस्तुति भी की गई।
विज्ञापन