फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ram temple was consecrated with Havan Yagya.

Lalitpur News: हवन यज्ञ के साथ हुई राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

Tue, 23 Jan 2024 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Ram temple was consecrated with Havan Yagya.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। गौर कॉलोनी में सोमवार को भगवान श्री राम जानकी परिवार की प्राण प्रतिष्ठा अभिजीत मुहूर्त में संपन्न हुई। सुबह भगवान का सहन वास से वैदिक मंत्रोचारण के साथ जागरण कराया गया। इसके बाद नित्य क्रिया कर्म कर पूजा अर्चना की गई।

भगवान का गंगाजल, दूध, दही, घृत, शक़्कर से अभिषेक कराया गया। उदयपाल सिंह राठौड़ एवं सूरज सिंह बैस ने सिंहासन का विधिवत निर्माण कर अभिजीत मुहूर्त में ठीक 12:30 पर भगवान को विराजमान कर पूजन अर्चना कर आरती उतारी। हवन के उपरांत भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के झांसी विभाग संपर्क प्रमुख अमर सिंह गौर ने कहा कि आज 500 वर्षों की तपस्या का फल हम सभी को मिला है। रामलला विराजमान के साथ ही गौर कॉलोनी में भी भगवान श्री रामजानकी परिवार की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। इस मौके पर प्रमुख रूप से यज्ञाचार्य सुरेंद्र मोहन पांडेय, कृष्ण किशोर पांडेय, मुख्य यजमान करणपाल सिंह गौर, रामाधीन सिंह गौर, प्रताप सिंह गौर, अमर सिंह गौर, शोभाराम मिश्रा, छत्रपाल सिंह परमार, महेंद्र सिंह गौर, सुरेंद्रपाल सिंह गौर, गब्बर सिंह गौर, भगवत सिंह बैस, कमल कांत पांडेय, जितेंद्र पाल सिंह, नरेंद्र सिंह गौर, राजेश पटेरिया, रेशु तिवारी, महावीर सिंह बैस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed