फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Raksha Bandhan gift of 126 girls will

126 कन्याओं को मिलेगी रक्षाबंधन की सौगात

Wed, 17 Aug 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan gift of 126 girls will
knnya vidhya dhn, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। बुधवार को राजकीय इंटर कालेज ललितपुर के सभागार में 126 कन्याओं को विद्या धन का वितरण किया जाएगा। विभागीय अफसरों ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

जिले की 404 इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं को कन्या विद्या धन के वितरण का लक्ष्य दिया गया है। शासन ने चयनित छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व से पहले कन्या विद्या धन वितरित करने के निर्देश हैं। इस क्रम में 126 कन्याओं को चेक के माध्यम से विद्या धन वितरण करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन


17 अगस्त को जीआईसी के सभागार में राज्य सभा सदस्य डा. चंद्रपाल सिंह के हाथों इसका वितरण किया इसमें जिसमें यूपी बोर्ड अन्य वर्ग की 59, अल्पसंख्यक वर्ग की 13, एससी, एसटी की 12,  संस्कृत बोर्ड से एससी, एसटी की 02, अन्य वर्ग की 9 छात्राएं व आईसीएसी, सीबीएसई बोर्डों की भी कन्याएं शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी वर्मा ने बताया कि दोपहर तीन बजे से चयनित छात्राओं को चेक वितरण किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित अन्य कर्मियों को लगाया गया है।


प्रधानाचार्यों की हीलाहवाली
कन्या विद्या धन वितरण की तैयारी के दौरान प्रधानाचार्य की हीलाहवाली नजर आई। विद्यालय लक्ष्य के सापेक्ष चयनित छात्राओं के आवेदन पत्रों को भरकर डीआईओएस कार्यालय नहीं पहुंचा सके।

जिस वजह से सभी चयनित छात्राओं को रक्षा बंधन पर्व के पहले विद्या धन मिलना संभव नहीं सका। मजबूूरन, 126 छात्राओं को चेक वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed