{"_id":"57b379834f1c1bd26e6ebb4f","slug":"raksha-bandhan-gift-of-126-girls-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"126 कन्याओं को मिलेगी रक्षाबंधन की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
126 कन्याओं को मिलेगी रक्षाबंधन की सौगात
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
knnya vidhya dhn, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बुधवार को राजकीय इंटर कालेज ललितपुर के सभागार में 126 कन्याओं को विद्या धन का वितरण किया जाएगा। विभागीय अफसरों ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जिले की 404 इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं को कन्या विद्या धन के वितरण का लक्ष्य दिया गया है। शासन ने चयनित छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व से पहले कन्या विद्या धन वितरित करने के निर्देश हैं। इस क्रम में 126 कन्याओं को चेक के माध्यम से विद्या धन वितरण करने की तैयारी की गई है।
17 अगस्त को जीआईसी के सभागार में राज्य सभा सदस्य डा. चंद्रपाल सिंह के हाथों इसका वितरण किया इसमें जिसमें यूपी बोर्ड अन्य वर्ग की 59, अल्पसंख्यक वर्ग की 13, एससी, एसटी की 12, संस्कृत बोर्ड से एससी, एसटी की 02, अन्य वर्ग की 9 छात्राएं व आईसीएसी, सीबीएसई बोर्डों की भी कन्याएं शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी वर्मा ने बताया कि दोपहर तीन बजे से चयनित छात्राओं को चेक वितरण किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित अन्य कर्मियों को लगाया गया है।
प्रधानाचार्यों की हीलाहवाली
कन्या विद्या धन वितरण की तैयारी के दौरान प्रधानाचार्य की हीलाहवाली नजर आई। विद्यालय लक्ष्य के सापेक्ष चयनित छात्राओं के आवेदन पत्रों को भरकर डीआईओएस कार्यालय नहीं पहुंचा सके।
जिस वजह से सभी चयनित छात्राओं को रक्षा बंधन पर्व के पहले विद्या धन मिलना संभव नहीं सका। मजबूूरन, 126 छात्राओं को चेक वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।