फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   rajni sahu win election

ललितपुर अध्यक्ष पद पर रजनी साहू का कब्जा

Sat, 02 Dec 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Sat, 02 Dec 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
rajni sahu win election
election news lalitpur - फोटो : demo

विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार रजनी साहू ने सत्रह साल का वनवास समाप्त करते हुए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। वहीं, अन्य उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। सपा को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।

विशिष्ट मंडी स्थल अमरपुर में सुबह आठ बजे से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष एवं सभासद पद के लिए तीस-तीस टेबलों पर मतों की गणना आरंभ हुई। शुरुआत में मतों की गिड्डी बनाने में काफी समय लग गया। जैसे ही टेबलों पर उम्मीदवारों की गिड्डियां ऊंची-नीची दिखाई देने लगी, वैसे ही उम्मीदवारों को परिणाम की स्थिति का अहसास होने लगा। सबसे पहले इसे अलका जैन ने भांप लिया और उन्होंने अपने पति अमितप्रिय जैन के साथ मगणना स्थल सुबह दस बजकर दस मिनट पर छोड़ दिया। प्रथम राउंड का परिणाम सामने आते ही बसपा उम्मीदवार आशा जड़िया के पति मनमोहन जड़िया भी निकल लिए। उन्होंने दोपहर करीब बारह बजे मतगणना स्थल छोड़ा। भाजपा की रजनी साहू ने प्रथम चक्र में प्रतिद्वंदियों के मुकाबले अपनी बढ़त बना ली थी। उन्होंने प्रथम चक्र में 4126 मत प्राप्त किए, जबकि उनका पीछा करते हुए सपा उम्मीदवार संध्या सुड़ेले ने 3532 वोट प्राप्त किए। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार कमला देवी को 2498, वंदना जैन को 2987 मत मिले। बसपा उम्मीदवार आशा जड़िया 1335 वशोधरा राजे 1124 मत लेकर संघर्ष करते दिखी। द्वितीय चक्र में भाजपा की रजनी साहू ने 4203 मतलेकर प्रतिद्वंदी संध्या सुड़ेले से ठीक ठाक बढ़त बनाली। सपा उम्मीदवार संध्या सुड़ेले को इस चक्र में 3212 मत प्राप्त हुए। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार वंदना जैन ने अपना प्रदर्शन सुधारते हुए इस चक्र में द्वितीय स्थान की जगह लेली। उन्होंने इस राउंड में3235 मत हासिल किए। तृतीय चक्र में भी निर्दलीय उम्मीदवार वंदना जैन ने 3154 मत लेकर सपा उम्मीदवार संध्या सुड़ेले की बढ़त को कम कर दिया। इस चक्र में संध्या को 3072 मत मिले। वहीं, बसपा की आशाजड़िया ने 1086 मत, कांग्रेस की यशोधरा राजे ने 959 मत, आप की रेखारानी ने 247 मतप्राप्त किए, जबकि भाजपा की रजनी ने अपनी बढ़त बरकरार रखी। उन्होंने तीसरे चक्र में 4253 मत हासिल किए। इस चक्र में आप उम्मीदवार रेखा पटैरिया के पति अशोक पटैरिया ने मतगणना स्थल पर अपनी हार मान ली और वह घर के लिए रवाना हो गए। चौथे चक्र में भाजपा की रजनी साहू को 2693 मतमिले जबकि सपा की संध्या को2209 मत, निर्दलीय वंदना को 2665 मतहासिल हुए। इस राउंड में ही भाजपा की जीत लगभग तय हो चुकी थी। पांचवें चक्र में भाजपा की रजनी को 1422 मत, सपा की संध्या को 1005 मत, निर्दलीय वंदना को 1549 मत, कमला देवी को 748 मत हासिल हुए। अन्य उम्मीदवार कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके। इस दौरान दो पोस्टल वोट भी गिने गए। इनमें एक मत निर्दलीय कमला देवी व दूसरा वोट निर्दलीय वंदना जैन का निकला। इस तरहभाजपा उम्मीदवार रजनी साहू 3106 मतों से विजयी घोषित की गई। भाजपा की रजनी को 16,697 मत मिले तो निर्दलीय उम्मीदवार वंदना जैन को 13591 वोट प्राप्त हुए। भाजपा उम्मीदवार रजनी साहू सदर विधायक रामरतन कुशवाहा की पत्नि शकुंतला कुशवाहा के साथ वाहन से मतगणना स्थल पहुंची। यहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेता वपति घनश्याम साहू ने विजयी उम्मीदवार रजनी को माला पहनाई। उधर, मतगणना स्थल के बाहर खड़े समर्थकों में जोश देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन


इनकी नहीं बची जमानत
निर्दलीय उम्मीदवार वंदना जैन को 13591, सपा की संध्या सुड़ेले को 13030, बसपा की आशा जड़िया को 5618, कांग्रेस की यशोधरा राजे को 4537, आपकी रेखा रानी को 1312, निर्दलीय अलका जैन को 1067, कमलादेवी को 9565, ज्ञानबाई को 119, द्रोपती को 273, रूकमणी देवी को 927, रेखादेवी को 330, विनीता को 1592, शबनम बानो को 538 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


276 ने सभी को नकारा
नगरपालिका परिषद के अंतर्गत 276 नागरिकों ने सभी चौदह उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को नकारते हुए नोटा का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed