{"_id":"64076026908795f5390eff44","slug":"rain-water-harvesting-system-installed-in-13-government-buildings-lalitpur-news-jhs240260531-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 13 सरकारी इमारतों लग रहे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 13 सरकारी इमारतों लग रहे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
विज्ञापन
ललितपुर। लघु सिंचाई विभाग द्वारा 32 लाख रुपये की लागत से जनपद की 13 इमारतों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं। इसमें 10 विद्यालयों की इमारतें भी शामिल हैं।
भूमिगत जलस्तर बढ़ाने के लिए शहरी व ग्रामीण इलाकों में बरसात के पानी का भूमिगत संचय करने के लिए सरकार द्वारा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम योजना लागू की गई। वर्ष 2019 में लागू इस योजना में अब कुछ हद तक कार्य प्रारंभ हुआ है। जनपद में मॉडल के रूप में आईटीआई ललितपुर में सबसे पहला रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया था। इसके बाद निर्माणाधीन समस्त सरकारी इमारतों में इस सिस्टम को लगाए जाने की कवायद शुरू की गई।
लेकिन, यह कवायद धरातल पर दिखाई नहीं दी गई। अब लघु सिंचाई विभाग द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष में 32.60 लाख रुपये की लागत से 13 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विभिन्न सरकारी इमारतों पर लगाए जा रहे हैं। जिसमें जनपद मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के 10 विद्यालयों की इमारतों को लिया गया है। वहीं, अन्य विभागों द्वारा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने में दिलचस्पी नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन
यहां पर लगाए जा रहे हैं रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
ब्लॉक ग्राम - इमारत
बार - चंदावली - जूनियर हाईस्कूल
बार - बार - राजकीय इंटर कॉलेज
बिरधा - बिरधा - किसान सेवा सहकारी समिति
बिरधा - बिरधा - अतिरिक्त कृषि निवेश एवं तकनीकी प्रसार केंद्र
तालबेहट - माताटीला - राजकीय इंटर कॉलेज
तालबेहट - तालबेहट - कार्यालय उप संभागीय प्रसार अधिकारी
जखौरा - दैलवारा - राजकीय हाईस्कूल विद्यालय
जखौरा - ललितपुर - राजकीय इंटर कॉलेज
महरौनी - कुम्हैडी - राजकीय हाईस्कूल विद्यालय
महरौनी - छायन - पूर्व माध्यमिक विद्यालय
मड़ावरा - मड़ावरा - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
मड़ावरा - अर्जुनखिरिया - कंपोजिट विद्यालय
मड़ावरा - बम्हौरीकलां - कंपोजिट विद्यालय
शासन द्वारा रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाने के लिए 32.60 लाख रुपये निर्गत किए थे। जिसमें 13 सरकारी इमारतों में यह सिस्टम लगाए जा रहे है। जोकि जल्द ही पूर्ण कर लिए जाएंगे।
-नायर आलम, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विभाग।