{"_id":"57b75f4f4f1c1b1f176ec1a1","slug":"rain-problem-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूमकर बरसे मेघ, जनजीवन अस्तव्यस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूमकर बरसे मेघ, जनजीवन अस्तव्यस्त
lalitpur
Updated Sat, 20 Aug 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई बारिश ने पूरे जनपद को जलमग्न कर दिया है। गोविंद सागर बांध में बढ़े जलस्तर के कारण बांध के 20 गेटों को खोल दिया गया है। इस कारण शहजाद नदी के पुल पर तीन फुट पानी आ गया है, जिससे सागर रोड बंद हो गया है। बांध में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने नजर रखनी शुरू कर दी है। डूब क्षेत्र में रहने वालों लोगों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।
जनपद में इस बार जमकर बारिश हो रही है। अगस्त माह में ही सभी बांध अपनी पूर्ण क्षमता पर पहुंच गए हैं। जनपद की औसत बारिश 914 मिमी मानी जाती है। यह आंकड़ा 10 अक्तूबर की बारिश तक माना जाता है। शुक्रवार तक जनपद में 800 मिमी बारिश हो चुकी है। संभावना है कि इस बार बारिश औसत से ज्यादा दर्ज की जाएगी। शुक्रवार को दिन भर हुई बारिश के कारण जनजीवन थम गया। लोगों को अपने जरूरी कामों के लिए घर से निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मुहल्लों में जलभराव की समस्या के चलते घरों में भी पानी भर गया। कई गांवों में कच्चे मकान धराशायी हो गए।
खरीफ की फसल हो गई बर्बाद
सूखे से रबी की फसल गवां चुके किसानों को लगातार हो रही बारिश आफत बन गई है। कई गांवों में उर्द की फसल खराब होने लगी है। शुक्रवार को बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने उर्द की फसल को आड़ा कर दिया। खेतों में बिछ गई फसल को देख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आईं हैं।
विज्ञापन
खाट पर लिटा कर महिला को पहुंचाया एंबुलेंस तक
ग्राम नाराहट का संपर्क ललितपुर व महरौनी से कट गया है। नाराहट से ललितपुर आने वाले मार्ग पर स्थित बड़ा नाला के उफान होने के कारण ग्राम नाराहट की महिला राजकुमारी जोशी पत्नी रामस्वरूप जोशी को लेने पहुंची एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। परिजनों व ग्रामीणों ने महिला को खाट पर लिटाकर नाला पार कराया और एंबुलेंस तक पहुंचाया। नाराहट महरौनी मार्ग पर स्थित चकरा नाला भी उफान पर है, जिस कारण से यह मार्ग भी बंद हो गया है। वहीं, गांव में करीब एक दर्जन कच्चे घर क्षतिग्रस्त हो गए।
बांधों में लगातार बढ़ रहा जलस्तर
जनपद के सभी बांध लबालब हो गए हैं। गोविंद सागर बांध अपनी भराव क्षमता 363.93 मीटर के सापेक्ष 363.32 मीटर भर चुका है। शहजाद बांध अपनी भराव क्षमता 321.80 मीटर के सापेक्ष 320.89 मीटर भर चुका है। जामनी बांध 403.55 मी के सापेक्ष 403.28 मी, सजनाम बांध 372.20 मी के सापेक्ष 372.10 मी, राजघाट बांध 371 के सापेक्ष 369.95 मी भर गया है। बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। राजघाट बांध के 11 गेट डेढ़-डेढ़ मीटर खुले हुए हैं। सिंचाई विभाग के अनुसार जिस तेजी से बांध में पानी आ रहा है, देर रात में और भी गेटों को खोला जा सकता है। राजघाट बांध से 90,909 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। माताटीला बांध के 20 गेट खुले हुए हैं, जिनसे 70 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। गोविंद सागर बांध के 6-6 फिट गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। जामनी बांध के सभी 6 गेट खुले हुए हैं, जिनसे 41 हजार 332 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
अवकाश घोषित
ललितपुर। जनपद में हो रही बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी के आदेश पर बीएसए संतोष कुमार राय ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बीस अगस्त का अवकाश घोषित कर दिया है। बाइस अगस्त से विद्यालय यथावत संचालित होंगे।