{"_id":"595408704f1c1bb70b8b4716","slug":"rain-mausam","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
lalitpur
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत प्रदान की। बारिश के कारण तीन डिग्री तापमान नीचे चला गया, इससे मौसम सुहाना हो गया है। इस दौरान लोग घरों से निकलकर आए और उन्होंने आसमान से गिर रही पानी की रिमझिम बूंदों का आनंद लिया।
पिछले कई दिनों से हल्की फुल्की बारिश हो रही थी, लेकिन इससे जमीन ठंडी नहीं हो पा रही थी, जैसे ही बारिश रुकती है वैसे ही उमस होने लगती थी। बंद कमरों में तो रहना मुश्किल हो जाता था। कूलर, पंखे भी काम नहीं कर रहे थे। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाने लगे थे, उम्मीद लगाई जा रही थी कि आज बारिश होगी लेकिन दोपहर तक कुछ नहीं हुआ। इस दौरान काफी उमस हुई। लोग पसीना से तरबतर हो गए। अचानक बादलों से बारिश होने लगी। कई बार बारिश रुकी और फिर शुरू हुई यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया। बच्चे, बूढ़े व जवान रिमझिम बारिश में भीगकर मजा लेते रहे तो कइयों ने मंगोड़ी व चाय की चुस्की लेकर बरसात का आनंद उठाया। ललित टाकीज के पास मंगोड़ी खाने के लिए दुकान पर लोगों की भीड़ देखी गई। वहीं, मानसून की बारिश शुरू होने पर लोगों ने कच्चे घरों पर डालने के लिए पन्नियों (पालीथिन) की खरीददारी की।
.......
इतना रहा तापमान
मंगलवार को अधिकतम 33 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान था, वहीं, बुधवार को अधिकतम 30 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम 30 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को अधिकतम 31 व 25 डिग्री तापमान रहने की संभावना जताई जा रही है।