फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Railways worker arise mashaal juloos

रेलवे कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

Sat, 19 Sep 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Railways worker arise mashaal juloos
निजीकरण के विरोध में रेलकर्मियों ने निकाला मशाल जुलूश - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर होने वाले जन जागरण सप्ताह के तहत नॉर्थ सेंटर रेलवे मेंस यूनियन शाखा ललितपुर द्वारा रेलवे के निजीकरण व न्यू पेंशन स्कीम समाप्त करने, रेलवे स्टेशनों व रेलवे की जमीनों को बेचे जाने आदि मुद्दों के विरोध में शाखा के पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों सहित तमाम रेल कर्मचारियों ने शुक्रवार को शाम सात बजे मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी ललितपुर में सभी कर्मचारियों एवं आम जनमानस को रेलवे के निजीकरण होने के बाद होने वाली समस्याओं को आर्थिक नुकसान से अवगत कराया और अपील की कि वह सभी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध करें और वह ट्विटर के माध्यम से 19 सितंबर 2020 को जन जागरण सप्ताह के दौरान होने वाले विरोध की तस्वीरें साझा करके अपना संदेश ट्वीट के माध्यम से पीएमओ इंडिया, रेल मंत्री, रेल मंत्रालय टैग कर भेजने का कार्य करेंगे। जिससे कि यह संदेश भारत सरकार तक पहुंचने का काम हो और रेलवे का निजीकरण करने की भारत सरकार की मंशा पर विराम लग सके। शुक्रवार को रेवले कर्मचारियों ने रेलवे कॉलोनी में मशाल जुलूस के रूप में विरोध प्रदर्शन किया। मशान जुलूस के दौरान शाखा मंत्री नितिन शर्मा, मनोज तिवारी, मयंक वैद्य, साकिर खान, पवन साहू, संतोष यादव, आरबी नायक, राजेंद्र पाल, रवि यादव, गोवर्धन सिंह, शंकर लाल राठौर, डीके चतुर्वेदी, शिव शंकर सैनी, मनीष शुक्ला, सुमित चौरसिया सहित सभी विभागों के तमाम रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed