फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   railways employee front line workers

रेल कर्मचारियों को फ्रंट लाइन वर्कर की संज्ञा देने की मांग

Mon, 07 Jun 2021 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
railways employee front line workers
rail runing room.jpg - फोटो : rail runing room.jpg
ललितपुर। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन शाखा ललितपुर ने जूम एप के जरिए रविवार को बैठक का आयोजन किया। इसमें रेल कर्मचारी को फ्रंटलाइन वर्कर्स की संज्ञा देने की मांग का मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के आह्वान पर सात जून को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक ट्विटर हैंडल के माध्यम से भारत सरकार व रेल मंत्रालय को चेतावनी देने का काम करेंगे कि रेल कर्मचारी को करोना महामारी के दौरान ट्रेनों के कुशल संचालन के लिए फ्रंटलाइन वर्कर्स की संज्ञा दी जाए ।
विज्ञापन

इसके लिए रेल कर्मचारियों की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए तय प्रोग्राम अनुसार ट्विटर हैंडल के माध्यम से अधिक से अधिक ट्वीट कर सफल बनाने का आह्वान किया गया। सभी रेल कर्मचारियों को पीएमओ इंडिया, रेल मिनिस्ट्री, पीयूष गोयल और गोपाल मिश्रा को हैश टैग कर अपनी बात पहुंचानी है। बैठक के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारी डीके चतुर्वेदी एवं सागर अग्निहोत्री द्वारा रेल कर्मचारियों को करोना से बीमार होने पर मिलने वाली 30 दिन तक की स्पेशल छुट्टी एवं मुआवजे की मांग ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन द्वारा उठाए जाने पर हर्ष जाहिर किया है। जूम एप मीटिंग के दौरान शाखा सचिव नितिन शर्मा, शाखा अध्यक्ष मनोज तिवारी, डीके चतुर्वेदी, सागर अग्निहोत्री, शांतनु पुरोहित, मयंक वैद्य, सुभाष यादव, पप्पू कुमार, संजय मोदी आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed