{"_id":"66cf8b4ecef940736604d053","slug":"railway-worker-dies-after-being-hit-by-goods-train-while-working-on-track-lalitpur-news-c-11-1-jhs1008-380319-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ट्रैक पर काम करते समय मालगाड़ी की चपेट में आकर रेल कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ट्रैक पर काम करते समय मालगाड़ी की चपेट में आकर रेल कर्मी की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। रेलवे स्टेशन के निकट ट्रैक पर काम करने के दौरान रेलकर्मी मालगाड़ी की चपेट में आकर लहूलुहान हो गया। उसे आनन फानन में सीएचसी लाए गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गौरी भगवती मंदिर के पास रहने वाले रेलकर्मी प्रमोद पाठक (56) हाल ही में सिविल लाइन में मकान बना कर परिवार के साथ यहां रह रहे थे। वह तालबेहट स्टेशन पर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को डयूटी के दौरान प्रमोद तालबेहट स्टेशन के खंभा नंबर 18 से 20 के बीच अप ट्रैक पर काम कर रहे थे, तभी डाउन ट्रैक पर मालगाड़ी के आने से वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। साथी कर्मचारी उन्हें तत्काल सीएचसी तालबेहट लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की कोई भी संतान नहीं है।