फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   railway travel begin by first of june

गाईडलाइन के साथ एक जून से चुनिंदा ट्रेनों में शुरु होगा सफर

Thu, 28 May 2020 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
railway travel begin by first of june
ललितपुर। एक जून से रेलवे द्वारा जारी गाइडलाइन के साथ चुनिंदा ट्रेनों में सफर शुरू किया जा सकेगा। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर पांच ट्रेनों का ठहराव दिया जाएगा। रेलवे ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। यात्रियों को अब ट्रेन के संचालन से एक घंटे पहले रेलवे स्टेशन पर पहुुंचना होगा और सोशल डिस्टेंस के साथ केवल स्वस्थ व्यक्ति ही यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

लॉकडाउन में ट्रेनों के बंद होने के कारण कई लोगों के जरूरी काम भी अटके हुए हैं और वह एक जिले से दूसरे जिले या राज्य में नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे लोगों को राहत देने के लिए रेलवे ने निर्धारित गाइडलाइन के साथ कुछ चुनिंदा ट्रेनों का संचालन एक जून से शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत ललितपुर रेलवे स्टेशन पर कुशीनगर एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस और पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। इसके लिए रेलवे द्वारा टिकट काउंटर से बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। यह सभी ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही चलेंगी और उनका ठहराव उसी समय पर रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा।
विज्ञापन

इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए ट्रेन के आने से एक घंटे पहले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा और उन्हें सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से पालन करना होगा। इन ट्रेनों में सफर केवल वही यात्री कर सकेंगे, जिन्होंने इन ट्रेनों में सफर के लिए आरक्षण कराया होगा। वेटिंग या बिना आरक्षण वाले यात्रा नहीं कर सकेंगे। इसके लिए रेलवे ने यात्रियों की यात्रा के नए नियमों के साथ तैयारियां शुरू कर दी है। जो यात्री इन ट्रेनों में सफर करेंगे, उन्हें रेलवे द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत एक घंटे पहले रेलवे स्टेशन पर पहुंचना होगा और सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखना होगा। रेलयात्रा करने से पहले यात्रियों को ‘आरोग्य सेतु’ एप से खुद को चेक करेंगे, जिसमें एप को हरा दिखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी के किसी भी संकेत के लिए सतर्क रहना होगा। यदि खांसी, बुखार, सांस लेने में कठिनाई होती है तो रेलवे अधिकारियों से संपर्क करेंगे और उनके निर्देशों का पालन करेंगे। फेस कवर या मास्क पहनना अनिवार्य होगा। पूरी यात्रा के दौरान रेल यात्री फेस कवर या मास्क पहनकर सफर करेंगे। सहयात्री को भी यात्रा के दौरान मास्क पहनना होगा। एक दूसरे का अभिवादन दूर से करेंगे और ट्रेन में या रेलवे स्टेशन पर एक- दूसरे से कम से कम एक मीटर की उचित दूरी बनाकर रखेंगे। खांसते और छींकते समय अपनी नाक और मुंह को टिशू या रुमाल से ढंककर रखेंगे। स्टेशन एवं ट्रेनों में तंबाकू, गुटखा, धूम्रपान एवं इधर-उधर थूकना पूर्णतया वर्जित रहेगा, केवल शौचालय के वॉशबेसिन में ही थूक सकेंगेे। यात्रा करने के बाद आरोग्य सेतु एप से फिर से अपने आपको को चेक करना होगा और एप पर हरा दिखना अनिवार्य है। यदि ऐसा नहीं होगा तो यात्रा नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed