{"_id":"5b674d3a4f1c1b923e8b54bf","slug":"railway-get-band-rehne-se-log-presan","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 घंटे रेलवे गेट बंद रहने से हजारों लोग परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 घंटे रेलवे गेट बंद रहने से हजारों लोग परेशान
amarujala
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
railway crosing, lalitur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर हर रोज करीब 17 घंटे तक ओवरब्रिज बंद रहने से पांच दर्जन गांव के अलावा लाइन के दूसरी ओर बसे मुहल्ला नेहरूनगर के हजारों लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। कई बार तो लंबे समय तक गेट बंद होने के कारा स्कूली विद्यार्थियों और मरीजों को भी इलाज के लिए जाने पर दिक्कत उठानी पड़ जाती है। लेकिन लंबे समय से प्रस्तावित उक्त देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग का ओवरब्रिज शासन प्रशासन के ढुलमुल रवैये के कारण अटका पड़ा है और आम नागरिकों को परेशान होना पड़ रहा है। रविवार को बुंदेलखंड विकास सेना के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक कर फिर से देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की है।
देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के दूसरी ओर शहरी क्षेत्र में आने वाला मुहल्ला नेहरू नगर के अलावा करीब साठ गांव इसी रोड पर पड़ते हैं। देवगढ़ रोड पर ही कई इंटर और डिग्री कॉलेज भी स्थापित हो हैं। साथ ही देवगढ़ रोड पर वसे जाखलौन व धौर्रा में पत्थरों का व्यवसाय बड़े स्तर पर होता है, तो इसी रोड पर कई धार्मिक और पर्यटन महत्व के पर्यटन स्थल देवगढ़ का दशावतार मंदिर, ग्राम बंट के पास च्यवन ऋषि का आश्रम, धौर्रा के आगे श्रीरणछोरधाम मंदिर, जाखलौन क्षेत्र में बंदरगुढ़ा में बेतवा नदी के मुहाने पर जाखलौन पंप केनाल आदि स्थित हैं। इसके चलते शहरी क्षेत्रों व बाहरी जनपदों से देवगढ़ रोड पर बसे इन पर्यटन क्षेत्रों में घूमने को लोग बड़ी संख्या में रेलवे क्रॉसिंग पर गेट बंद होने के कारण घंटों फंसे रहते हैं।वहीं विद्यार्थियों, मरीजों के अलावा बड़ी संख्या में कामकाज को घरों से निकले ग्रामीणों को देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर परेशान होना पड़ता है।
इस समस्या के निस्तारण के लिए शहरवासी व विभिन्न संगठन कई वर्षों से इस देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग गेट पर ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग कर रहे हैं, जिसके चलते रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व में ही शासन को ओवरब्रिज बनाने के लिए प्रस्ताव भी भेज चुका है और रेलवे ने भी यहां ओवरब्रिज बनाए जाने के लिए सॉयल टेस्टिंग व अन्य प्रक्रियाएं भी पूरी कर ली हैं, लेकिन राज्य शासन द्वारा अभी तक उक्त देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने के लिए कोई खास कार्यवाही अमल में नहीं लिए जाने के कारण स्थानीय नागरिकों व ग्रामीणों की दिक्कतें हर रोज बढ़ती ही जा रही हैं। इसी के चलते रविवार को बुंदेलखंड विकास सेना के तत्वावधान में सेना प्रमुुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में कंपनी बाग में एक धरना प्रदर्शन करते हुए रेलवे व उत्तर प्रदेश सरकार से देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन को रेलवे व प्रदेश शासन द्वारा आश्वासन देकर भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही रेलवे देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर यदि शीघ्र ही ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाता है तो उनका संगठन वृहद स्तर पर चक्का जाम करेगा। इस मौके पर राजमल जैन बरया, राजकुमार कुशवाहा, अमर सिंह बुंदेला, कदीर खान, गफूर खां, पंकज रैकवार, भईयन, नीलेश, साहिद, मनोज सोनी, नंदराम कुशवाहा, खुशाल बरार, बलवान सिंह आदि उपस्थित रहे।