{"_id":"5749f2304f1c1b544b6910d9","slug":"railway-administration-became-better","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल हम सफर सप्ताह में यात्रियों से संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल हम सफर सप्ताह में यात्रियों से संवाद
lalitpur
Updated Sun, 29 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर ‘रेल हम सफर’ सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके माध्यम से रेल अधिकारियों द्वारा हर रोज यात्रियों से छह बिंदुओं पर संवाद कर समस्याएं सुनी जा रही हैं। साथ ही इलाहाबाद जोन से अफसर यात्रियों की समस्याओं की रिपोर्ट तैयार कर रेल मंत्रालय को प्रतिदिन भेज रहे हैं। सप्ताह के दौरान यात्रियों ने मिले फीडबैक के आधार पर रेलवे को और बेहतर बनाया जाएगा।
रेल हम सफर सप्ताह 26 मई से शुरू हो गया है, जो एक जून तक चलेगा। इसके लिए स्थानीय स्तर पर रेल अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है, जिसमें मंडल अभियंता रवि शर्मा, सीसीआई एसएस मीना और एसएसई वर्क्स आरके अग्निहोत्री को शामिल किया गया है। इसके अलावा इलाहाबाद जोन के अधिकारियों द्वारा छह बिंदुओं के माध्यम से यात्रियों से सीधा संवाद किया जा रहा है। इसमें सफाई, स्वच्छता, रेलवे यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं व समस्याओं की सूची तैयार कर फीड बैक हर रोज मंत्रालय को भेजा जा रहा है।
स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र खन्ना ने बताया कि रेल हम सफर सप्ताह में प्रथम बिंदु स्वच्छता के अंतर्गत अफसरों द्वारा प्लेटफार्म, वाटर बूथ, कैटरिंग, पेंट्रीकार आदि का निरीक्षण किया जा रहा है। यात्रियों से सुविधाओं की जानकारी ली जा रही है। दूसरे बिंदु सेवा दिवस के अंतर्गत अधिकारियों द्वारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से सीधा संवाद किया जा रहा है। उनकी समस्याओं और सुविधा की जानकारी ली जा रही है। तीसरे बिंदु सतर्कता दिवस के अंतर्गत रेल अधिकारियों के समय पालन और टिकट चेकिंग के संबंध में निरीक्षण किया जा रहा है। चौथे बिंदु सामंजस दिवस के तहत रेल अफसरों द्वारा रेल कर्मियों के रेलवे आवास और अनुरक्षण कार्यों (मेंटीनेंस) के संबंध में निरीक्षण किया जा रहा है। पांचवें बिंदु संयोजन दिवस में स्वयं मंडल रेल प्रबंधक द्वारा रेल ग्राहकों के साथ मीटिंग की जाएगी और समस्याओं का समाधान किया जाएगा। एक जून को अंतिम बिंदुु संचार दिवस के माध्यम से अफसरों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का एक बार फिर से निरीक्षण कर पूरे सप्ताह का फीड बैक लेकर मीडिया से वार्ता की जाएगी। टीम द्वारा हर रोज किए जाने वाले निरीक्षण कार्यों, यात्रियों से संवाद व समस्याओं की रिपोर्ट तैयार कर रेलवे द्वारा जारी की गई विशेष मेल आईडी पर भेजी जा रही है।