{"_id":"57b75ea74f1c1b29156ec489","slug":"rail-track-disabled","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौर्रा में पानी से डूबा रेल ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौर्रा में पानी से डूबा रेल ट्रैक
lalitpur
Updated Sat, 20 Aug 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
railway track
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। धौर्रा में तेज बारिश के कारण रेल ट्रैक पानी से डूब गया, जिससे समता एक्सप्रेस दो घंटे तर्क रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। इसके पीछे आने वाली कई ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। कड़ी मशक्कत कर तीन घंटे बाद रेल ट्रैक से ट्रेनों का संचालन शुरू कराया जा सका।
जनपद में शुक्रवार को हुई तेज बारिश के कारण रेलवे भी प्रभावित रहा। धौर्रा रेलवे स्टेशन से आगे पहाड़ी की कटिंग से निकला रेलवे ट्रैक तेज बारिश होने के कारण शाम चार बजे पानी से डूब गया। इससे साढ़े चार बजे इस अप रूट की बीना की ओर जा रही 2808 समता एक्सप्रेस शाम साढ़े चार बजे धौर्रा रेलवे स्टेशन पर खड़ी कर दी गई। जबकि समता एक्सप्रेस के पीछे आ रही अन्य मालगाड़ी व थ्रू-ट्रेन भी खड़ी हो गईं। देर शाम साढ़े छह बजे तक किसी प्रकार यातायात निरीक्षक डीके चतुर्वेदी व इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों की देखरेख में रेलवे ट्रैक से पानी कम होने पर कम स्पीड में ट्रेनों को आगे गंतव्य को रवाना किया जा सका। वहीं, मालगाड़ी व अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों समेत कई ट्रेन ट्रैक पर पानी भरने के कारण प्रभावित रहीं। शाम 6.10 बजे ललितपुर से निकली छत्तीसगढ़, समेत अन्य ट्रेनों को निर्धारित कम स्पीड में आगे बढ़ाया गया। हालांकि रेलवे अधिकारियों द्वारा रात में बारिश होने की संभावना के चलते ट्रैक पर पानी भरने को लेकर सतर्कता बरती गई और ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे ट्रैक की स्थिति पर नजर रखी गई।