फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Question papers will be removed from the strong room only under the supervision of CCTV

Lalitpur News: सीसीटीवी की निगरानी में ही स्ट्रांग रूम से निकाले जाएंगे प्रश्नपत्र

Sun, 05 Feb 2023 11:29 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Question papers will be removed from the strong room only under the supervision of CCTV
ललितपुर। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में अलमारी के अंदर रखे प्रश्नपत्रों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पूर्व स्ट्रांग रूम में स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में खोला जाएगा। इसके साथ परीक्षा खत्म होने के एक घंटे बाद स्ट्रांग रूम को बंद किया जाएगा। कोई भी अधिकारी व कर्मचारी स्ट्रांग रूम में मोबाइल फोन के साथ प्रवेश नहीं कर सकेगा। जिलाधिकारी आलोक सिंह के आदेश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

16 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू हो रही हैं। जिसमें हाईस्कूल के 21 हजार 302 छात्र-छात्राएं और इंटरमीडिएट के 16 हजार 891 छात्र छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा जनपद में 54 परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। परीक्षा की तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई हैं। प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखने के लिए परीक्षा केंद्र पर एक अलग से स्ट्रांग रूम जोकि सीसीटीवी कैमरे युक्त होगा का भी चयन कर लिया गया है। स्ट्रांग रूम में रखे जाने वाले प्रश्नपत्र 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। इसके साथ स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं। इसमें सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में अलमारी के अंदर रखे प्रश्नपत्रों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पूर्व प्रत्येक केंद्र में बने स्ट्रांग रूम को स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में खोला जाएगा। इसके साथ परीक्षा खत्म होने के एक घंटे बाद बंद किया जाएगा। इस दौरान कोई भी अधिकारी व कर्मचारी स्ट्रांग रूम में मोबाइल फोन के साथ प्रवेश नहीं कर सकेगा। जिलाधिकारी आलोक सिंह के आदेश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
परीक्षा अवधि में बाहरी व्यक्तियों का नहीं होगा प्रवेश
बोर्ड परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो, इसके लिए शासन ने दिशा निर्देश जारी किए है। इसमें केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा ड्यूटी में लगे कार्मिक परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों से अभद्र व्यवहार न करने, परीक्षा अवधि में जबाहरी व्यक्ति का प्रवेश और फोटोग्राफी न करने देने का निर्देश शामिल है।

---------
बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन व सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक रणनीति बनाई गई है। तैयारियां करीब-करीब पूर्ण हो चुकी है। प्रश्नपत्रों को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा और स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य नामित अधिकारियों की मौजूदगी में प्रश्नपत्रों के बंडल को बाहर निकाला जाएगा।
गंगा सिंह राजपूत, जिला विद्यालय निरीक्षक ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed