फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Purity and purity in the results made in Guru Samagam: Humble Sagar

गुरु समागम में बनती परिणामों में विशुद्धि और निर्मलता : विनम्र सागर

Mon, 03 Jul 2023 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Purity and purity in the results made in Guru Samagam: Humble Sagar
ललितपुर। आचार्य विनम्र सागर महाराज ससंघ का 32 वां चातुर्मास कलश नगर के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अटामंदिर में दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान में स्थापित हुआ। आचार्य विनम्र सागर महाराज ने इसकी महिमा बताते हुए कहा चातुर्मास के दौरान समाज में खुशहाली और गुरुओं का समागम रहता है जीवन वसंत की तरह सुख देना वाला और दिलाने वाला रहता है। परिणामों में निर्मलता और विशुद्धि के हर क्षण रहते हैं। कलश की महिमा गुणकारी है इससे परिवार में सुख शांति और जीवन भर खुशहाली रहती है। आचार्य श्री ने कहा मंगल कलश जो रखता है, घर को भरता वो, धन लक्ष्मी को पाता वो। सुख शांति का वास रहे जीवन भर खुशहाल रहे। गुरुओं की वाणी हो निर्वाण दिलाए रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ गणाचार्य विराग सागर महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं पाठशाला के बच्चों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति के साथ मंगलाचरण से हुआ। महिला मंडलों ने गुरुचरणों में श्रीफल अर्पित किए। इस मौके पर नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष सरला मुन्ना लाल जैन को जैन पंचायत ने सम्मानित किया और परिवार सहित आचार्य श्री के पादप्रक्षालन का पुर्ण्याजन किया। नवनिर्वाचित सभासद आलोक जैन मयूर को समाज ने सम्मानित किया। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने आचार्य श्री को श्रीफल अर्पित कर ससंघ नगर में चातुर्मास स्थापना के लिए सौभाग्य के क्षण बताया।
विज्ञापन

इस मौके पर आचार्य श्री के अतिरिक्त संघस्थ विज्ञ सागर महाराज, विनंद सागर महाराज, मुनि विनुत सागर महाराज, मुनि शुभ सागर महाराज, मुनि विश्वधीर सागर महाराज, मुनि विश्वमित सागर महाराज, आर्यिका विमल माता जी, आर्यिका विनेह माता, वितप माता जी, विसम माता जी, विपुल माता जी, विमुद माता जी, विभव्य माता जी, विशर्व माता जी, प्रमा माता जी विराजमान रही। कार्यक्रम का संचालन मनोज ने करते हुए मंगल कलश स्थापना का चयन पुर्ण्याजक परिवार द्वारा प्रभावी ढंग से कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिला कलश स्थापित करने का सौभाग्य
प्रथम कलश रामप्रकाश, संजीव कुमार राहुल जैन परिवार, भक्ताम्मर शिविर कलश शीलचंद विनोद कुमार जिनेंद्र वछरावनी परिवार, उपेंद्र जैन सोनू, शिखर चंद परिवार, शिखर चंद रवींद्र जैन अलया परिवार को मिला। मंदिर पर मंगल ध्वजा संतोष कुमार ममता सतभैया परिवार ने किया गया। इसके अतिरिक्त 48 मंगल कलश का पुर्ण्याजन अध्यक्ष इंजी अनिल जैन अंचल, महामंत्री डॉ.अक्षय टडैया, शीलचंद अनौरा, अखिलेश जैन रीतेश जैन, सन्मति सराफ, वैभव जैन टिन्ना, शीलचंद स्वदेश जैन, प्रकाश चंद अभय जैन, अतुली जैन, चक्रेश जैन, अशोक समैया, राजीव समैया, राजेंद्र जैन , संजय मोदी, नीरज जैन मुल्लन, नरेश मुक्ता, डॉ.अजय जैन -वीणा जैन, अजय जैन, आनंद जैन , ताराचंद-विमल कुमार , पुष्पेंद्रजैन, संतोष जैन, अजित समैया, का. जिनेंद्र जैन विकास समैया, महेंद्र कुमार समीक्षा जैन को मिला।
ये रहे मौजूद
मंदिर प्रबंधक कपूरचंद, भगवानदास, धार्मिक संयोजन मनोज जैन, पूर्व अध्यक्ष ज्ञानंचद, पूर्वमत्री कुशल चंद जैन, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, अजय जैन,अमित प्रिय जैन, धन्यकुमार जैन,अनंत सराफ, चंदन सिंघई, अशोक ,अमित सराफ, मीना, अनीता मोदी, उमा जैन आदि मौजूद रहे।

गुरु पूर्णिमा पर आज होगी गुरु भक्ति
मीडिया प्रभारी अक्षय अलया ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अटामंदिर में आचार्य श्री विनम्रसागर महाराज के सानिध्य में गुरुभक्त संगीतमय पूजन कर आचार्य श्री का विशेष आशीर्वाद ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed