{"_id":"6963f7f254a1dde641036dea","slug":"pure-drinking-water-will-be-supplied-in-rajwara-and-panari-net-installed-in-the-tank-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-149612-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रजवारा व पनारी में होगी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, टंकी में लगाई जाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रजवारा व पनारी में होगी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, टंकी में लगाई जाली
विज्ञापन
ललितपुर। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम रजवारा स्थित टंकी से अब लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। रविवार को जल निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर टंकी का निरीक्षण किया। इसमें टंकी में जाली लगवाई। साथ ही नलों के पानी के नमूने भी लिए।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की टंकी से ग्राम रजवारा व पनारी में पानी की आपूर्ति की जाती है। बीते दिनों पानी में पक्षियों के पंख निकल रहे थे। इसे देख लोग इसे पीने से बचने लगे। उनका कहना था कि कई बार पानी से बदबू तक आती थी। इसकी शिकायत करने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा था। ऐसे में लोग दूर स्थित हैंडपंप से पानी लेकर आ रहे थे।
समस्या को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी ने 11 जनवरी को अमर उजाला के पेज नंबर दो पर ‘रजवारा में नलों से आ रहे पक्षियों के पंख’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए विभागीय अधिकारियों ने रविवार को मौके पर निरीक्षण किया। पुरानी जाली को हटवा कर नई जाली लगवा दी है। लोगों के घर पहुंच कर पानी के नमूने लिए। इस संबंध में अधिशासी अभियंता अवनीश सिंह ने बताया कि टंकी के ढक्कन को बंद करवा दिया है। पानी का सैंपल लिया गया है, जिसकी जांच कराई जा रही है।