फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   purakalan to talbehat road become shabby

पूराकलां तालबेहट में 20 किमी मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे

Mon, 22 Feb 2021 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
purakalan to talbehat road become shabby
तालबेहट। कस्बे से पूराकलां तक का लगभग बीस किमी तक का पूरा मार्ग काफी दयनीय हालत में है। सड़क में जगह-जगह गहरे गहरे गड्ढे हैं। कई जगह से गिट्टी निकल रही है। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कई बार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया लेकिन अब तक इस सड़क की मरम्मत का काम शुरू न हो सका।
विज्ञापन

तालबेहट पूराकलां मार्ग कुछ वर्षों से प्रशासनिक उपेक्षा का दंश झेल रहा है। यह मार्ग गुमटाघाट होता हुआ मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में मिलता है। जिससे प्रतिदिन वहां के कई गांवों के लोगों का इस मार्ग पर आना जाना रहता है। इसके अलावा तहसील के लगभग तीन दर्जन से अधिक गांव के लोग इस मार्ग से गुजरते है। वर्तमान में इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गहरे गड्ढे हो जाने से राहगीरों को काफी असुविधा हो रही है। दो पहिया वाहन से इस मार्ग पर यात्रा करना और भी जोखिम भरा है। कई जगह तो सड़क के किनारे की मिट्टी सड़क से काफी नीचे हो गई है। वही कई जगह गिट्टी तक निकल आई है। लोगों ने इस मार्ग की मरम्मत के लिए अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया लेकिन किसी ने ध्यान तक नहीं दिया।
विज्ञापन

इस सड़क की मरम्मत के लिए कई बार क्षेत्र की जनता ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन आज तक इस सड़क का निर्माण न हो सका। जिससे क्षेत्र के लोगों में काफी मायूसी है। बालमुकुंद नायक, भुचेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग से लगभग तीन दर्जन से अधिक गांव के लोगों का प्रतिदिन आना जाना है। मार्ग की दयनीय हालत के चलते कुछ वाहन चालकों ने इस मार्ग पर अपने वाहन तक चलाना बंद कर दिए। सुरेन्द्र रैकवार, चुरावनी

मार्ग पर चलने वाली परिवहन निगम की बस भी बंद है। जिससे लोगों को मनमाना किराया देकर प्राइवेट बस और टैक्सी से यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। मंकेश साहू, भुचेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed