{"_id":"913c0fc5a79fa635fe3ba7310a047360","slug":"public-debate-in-the-court-handled-826-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में निपटे 826 वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत में निपटे 826 वाद
ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौता के आधार पर 826 वादों का निपटारा किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/प्रभारी जनपद न्यायाधीश दिनेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें अपर जिला जज (दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम) द्वारा एक वाद का निस्तारण कर आठ हजार रुपये जुर्माना अधिरोपित किया गया।
अपर जिला जज आवश्यक वस्तु अधिनियम द्वारा चार वाद निस्तारित कर 3,88,500 रुपए की राशि का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा 10 पारिवारिक वाद निस्तारित किए गए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 94 वादों का निस्तारण करते हुए 54.380 हजार रुपये जुर्माना अधिरोपित किया गया।
सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वारा विभिन्न प्रकृति के 21 वाद निस्तारित कर 2,400 रुपये अर्थदंड लगाया गया। सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वारा पांच वाद निस्तारित कर तीन हजार रुपये अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन
इसके अलावा जिला मजिस्ट्रेट और जनपद की तहसीलों द्वारा विभिन्न प्रकार के 484 वादों का निस्तारण किया गया। इसी प्रकार बाह्य न्यायालय महरौनी की दोनों सिविल एवं दांडिक न्यायालयों द्वारा कुल 36 विभिन्न प्रकार के वाद निस्तारित कर 13.450 हजार रुपये जुर्माना अधिरोपित किया गया।
इस मौके पर लोक अदालत में अपर जिला जज हरीश कुमार यादव, प्रधान न्यायाधीश अशोक कुमार यादव, अपर जिला जज लोकेश कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योत्सना सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन आनंद प्रकाश सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन मुन्नालाल, अधिवक्तागण, बैंकों, बीमा कंपनी के अधिकारी एवं आम नागरिक मौजूद रहे।