फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   protest, e challan, two wheelers

दो पहिया वाहनों के ई चालान के खिलाफ दिया धरना

Mon, 27 Sep 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
protest, e challan, two wheelers
कंपनी बाग में प्रदर्शन के दौरान मौजूद बुविसे के पदाधिकारी व कार्यकर्ता - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिले में पुलिस प्रशासन व यातायात विभाग द्वारा दो पहिया वाहनों के ई-चालान कर किए जा रहे उत्पीड़न के विरोध में बुंदेलखंड विकास सेना ने धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस व यातायात पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि जनपद की दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। ऐसे में लगातार हो रहे दोपहिया वाहनों के ई चालान भाजपा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि लगभग डेढ़ वर्ष से अधिक समय से कोविड महामारी का प्रकोप है। हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। कई परिवारों ने अपनों तक को खो दिया है। आर्थिक रूप से रही बची कसर को बारिश ने पूरा कर दिया है। खरीफ की फसल पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। बर्बादी झेल रहे जनपद के लोग मेहनत मजदूरी करने के लिए रोजाना शहर आते हैं, यहां कि संवेदनहीन यातायात पुलिस अपना कोटा पूरा करने के उद्देश्य से गरीब मजलूमों पर हजारों रुपये का ई चालान ठोक रही है। उन्होंने कहा कि इसी तरह का उत्पीड़न लगातार होता रहा है, तो भाजपा को भी इसके नुकसान का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। टीटू ने कहा कि यातायात पुलिस अपनी कार्यशैली में बदलाव लाकर मजबूर जनता का उत्पीड़न रोके। इस दौरान राजकुमार कुशवाहा , अमरसिंह बुंदेला, कदीरखान, मुन्ना महाराज त्यागी, हरविंदर सिंह सलूजा, प्रदीप, भैय्यन कुशवाहा, अफजल, नंदराम कुशवाहा, प्रेमशंकर गुप्ता, राकेश, अमित जैन, रोहित पटेल, कैलाश, नीरज, कामता भट्ट, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed