फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   property storm

आंधी: ईंट-भट्ठों से उठी चिंगारों से लाखों की संपत्ति स्वाहा

Thu, 21 May 2015 12:59 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Thu, 21 May 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
property  storm
ललितपुर। मंगलवार की शाम आई आंधी के कारण जिले के विभिन्न गांवों में ईंट-भट्ठों की चिंगारी से किसानों के घरों में आग लग गई, जिससे गेहूं सहित गृहस्थी का सामान राख हो गया। सबसे अधिक नुकसान ग्राम ककरुआ में एक किसान को हुआ। इसका जायजा लेने के लिए एसडीएम महरौनी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


जनपद में किसानों के ऊपर प्रकृति की मार कम नहीं हो रही है। एक साल पहले खरीफ व रबी की फसल ओलावृष्टि व अतिवृष्टि से बर्बाद हो गई थी। इस बार भी रबी की फसल पर ओलावृष्टि व बारिश का कहर टूटा, जिससे किसान बर्बादी के मुहाने पर चला गया। करीब 40 से 70 प्रतिशत हुए नुकसान का मुआवजा अभी बंट नहीं सका है कि अब आंधी ने रही सही कसर पूरी कर दी। मंगलवार की शाम आई आंधी से उड़ी ईंट- भट्ठों की चिंगारी घास पूस वाले घरों के साथ आसपास के बने घरों में अग्निकांड का कारण बन गई। ग्राम बनयाना में इमरत पटेल का छान- छप्पर, भूसा व  बांस जल गए। भैयालाल सेन के भूसा के साथ सूखी लकड़ी जल गई। दोनों को करीब 70-70 हजार रुपए का नुकसान हुआ।
विज्ञापन


वहीं, महरौनी ब्लाक अंतर्गत ग्राम ककरुआ में सबसे अधिक नुकसान हुआ। गांव के पूरन सिंह, सुकन, हरी, हनुमत, भरत व इमरत के घरों में आग लगी, जिससे गेहूं के सैकड़ों बोरे जलकर खाक हो गए। इसका निरीक्षण करने एसडीएम महरौनी रमेशचंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे। ग्राम चढ़रऊ में कुशवाहा बस्ती के आधा दर्जन घर जल गए। ग्राम जामुनधाना के शिब्बू का कच्चा मकान जलकर राख हो गया, जिसमें रखा गेहूं व गृहस्थी का सामान जल गया। ग्राम सलैया में गरीबे, प्यारेलाल व घुटई के मकानों में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पटसेमरा स्थित तालगांव, कुमरौल, जामुनधाना कलां, सिंगैपुर, चढ़रऊ, धवारी, बुदनी, बम्हौरी, कैथोरा, कल्यानपुर और ब्लाक जखौरा अंतर्गत ग्राम ककरुआ में भी आग लगने की खबरें हैं। वहीं, ग्राम वस्त्रावन के पचू पुत्र लाड़ले कुशवाहा के घर में आग लगने से पांच बोरा गेहूं जल गया। अब उसके पास साल भर खाने का कोई इंतजाम नहीं बचा है। कानूनगो ने घटना का निरीक्षण किया।


--बाक्स---
तीन फायर ब्रिगेड के भरोसे जनपद
ललितपुर। जनपद मुख्यालय पर दो और महरौनी में एक फयर ब्रिगेड है। इन तीनों के सहारे पूरा जनपद है। लंबे समय तक आंधी चलने से फायर ब्रिगेड को पहुंचने में घंटों लग गए। जिससे अधिकांश कच्चे घर व गृहस्थी का सामान खाक हो गया।


ठप रहीं बीएसएनएल सेवाएं
मंगलवार की दोपहर बाद भारत संचार निगम लिमिटेड की सेवाएं भी ठप रहीं। इसके चलते सरकारी अधिकारियों के साथ फायर ब्रिगेड से संपर्क नहीं हो सका। अधिकारियों को न तो सही लोकेशन मिल सकी और न ही मशीन चालकों की सही स्थिति। यही कारण है कि स्थिति गड़बड़ाती रही।

 


बर्बाद हुए किसान, राहत राशि दी जाए
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने एक दर्जन गांवों में आग लगने की जानकारी देते हुए डीएम के नाम ज्ञापन दिया और जल्द से जल्द किसानों को राहत राशि दिलवाने की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि मंगलवार की शाम आई आंधी से पास में लगे ईंट- भट्ठों से ग्राम कुमरौल, जामुनधाना कलां, सिंगैपुर, चढ़रऊ, धवारी, बुदनी, ककरुआ, बम्हौरी, कैथोरा, कल्यानपुर सहित अन्य गांव में आग लग गई। इसमें किसानों के घर व उनमें रखा गेहूं जलकर राख हो गया। इसके कारण किसान बर्बादी की कगार पर खड़ा हो गया है। उन्होंने जल्द से जल्द जांच कराकर राहत राशि दिलवाने की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह पटेल, बलवंत सिंह राजपूत, अनिल सीमा, मनोज, देवेंद्र, नीलेश, गिरधारी कुशवाहा, हरचरन कुशवाहा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed