फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Property details will be without salary, every employee details will

संपत्ति विवरण दिए बिना नहीं मिलेगी सैलरी, हर कर्मी देगा ब्यौरा

Wed, 04 Jan 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Jan 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
Property details will be without salary, every employee details will
mony, lalitpur news - फोटो : demo
जनपद में बिजली विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को संपत्ति का विवरण दिए बिना सैलरी नहीं दी जाएगी। उत्तर पावर कार्पोरेशन ने जनपद में तैनात बिजली विभाग के 68 अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन संपत्ति विवरण देने तक रोक दिया है। अब बिजली विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी जमीन, सोना, शेयर, पॉलिसी सबका हिसाब जोड़ने में जुट गए हैं। 
विज्ञापन

जनपद में बिजली विभाग में अधिशासी अभियंता, चार उपखंड अधिकारी और अवर अभियंताओं समेत कुल 68 सरकारी कर्मचारी तैनात हैं। शासन के आदेशानुसार बिजली निगम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से संपत्ति का विवरण मांगा है। इसके लिए निगम द्वारा संपत्ति विवरण के लिए एक फार्म दिया गया है। इसमें चल और अचल सभी प्रकार की संपत्ति का विवरण भरना होगा। उक्त फार्म में अलग-अलग कॉलम दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसमें चल व अचल संपत्ति के प्रकार जैसे वेतन, वाहन, आभूषण, पैतृक, पॉलिसी, शेयर, परिवार के आय के अन्य स्रोत आदि का विवरण मांगा गया है। भारत सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों से वैसे तो हर साल पांच साल में संपत्ति का विवरण मांगा जाता है, लेकिन इस बार नोटबंदी के बाद अब बेनामी संपत्ति का पता लगाने  के लिए शासन द्वारा सरकारी कर्मचारियों से संपत्ति विवरण के लिए सख्ती से काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के आदेशों के क्रम में उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन ने संपत्ति का विवरण नहीं दिए जाने तक बिजली विभाग में कार्यरत एक साथ सभी कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। ऐसे में अब अधिकारी व कर्मचारी अपनी-अपनी सभी प्रकार की चल और अचल संपत्ति जमीन, मकान, आभूषण, शेयर, पॉलिसी, वेतन आदि का हिसाब जोड़कर फार्म भर रहा है। फार्म भरते समय कई अधिकारी व कर्मचारी तो अधिवक्ताओं से भी सुझाव ले रहे हैं। अब यदि कोई कर्मचारी उक्त संपत्ति ब्यौरे का फार्म नहीं भरता है तो उसे तब तक वेतन नहीं मिल सकेगा।


बिजली विभाग में कार्यरत सभी कर्मियों से संपत्ति का विवरण मांगा गया है। जिन्हें हर हाल में भरकर देना होगा। आला अधिकारियों द्वारा संपत्ति विवरण देने तक सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन रोका गया है। 
गौरव कुुमार, अधिशासी अभियंता विद्युुत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed