{"_id":"69839273fe12e0a78d07b66a","slug":"promote-trade-and-agriculture-by-improving-credit-score-and-increasing-loan-amount-dm-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-151120-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेडिट स्कोर सुधारकर ऋण की राशि बढ़ाकर व्यापार व कृषि व्यवसाय को बढ़ावा दें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेडिट स्कोर सुधारकर ऋण की राशि बढ़ाकर व्यापार व कृषि व्यवसाय को बढ़ावा दें : डीएम
विज्ञापन
पीएनबी के मेगा कृषि आउटरीच आयोजन में महिला शक्ति को सबल बनाने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पंजाब नेशनल बैंक, अग्रणी बैंक द्वारा कल्याण सिंह सभागार में मेगा कृषि आउट रीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी ने क्रेडिट स्कोर सुधारकर ऋणों की राशि बढ़ाकर व्यापार व कृषि व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए कहा।
जिलाधिकारी ने आह्वान किया कि महिला शक्ति को आर्थिक रूप से संबल बनाने के लिए इस तरह के आयोजन प्रत्येक ब्लाक स्तर पर भी बढ़ाना चाहिए और ग्रामीण स्तर भी इस तरह के आयोजन करके बैंकिंग सेवाओं की जानकारी बढाने के उपाए किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी अपने द्वारा लिए गए ऋणों को जमा करें और अपनी क्रेडिट स्कोर को सुधार कर अपने ऋणों की राशि बढ़ाकर अपने व्यापार और कृषि आधारित व्यवसाय को बढ़ावा दें। बैंक से ऋण लें और ग्रामीण सेठ साहूकारों के चुंगल से मुक्ति पाएं। बैंक द्वारा जारी सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाए। सीडीओ शेषनाथ चौहान ने कहा कि वे सभी लाभार्थियों के अपनी नई पीढ़ी को आर्थिक रूप से शिक्षित करें। कृषि विज्ञान अनुसंधान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक मुकेश चंद ने कृषि आधारित योजनाओं की जानकारी दी।
मंडल प्रमुख राजकुमार ने कहा कि आज के इस आयोजन में स्वयं सहायता समूह में 6 करोड़ से अधिक के 102 लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड में 673 ग्राहकों को लगभग 24 करोड़ के और किसान गोल्ड कार्ड में 176 लाभार्थियों को 12 करोड़ और पशुपालन के लिए 163 लाभार्थियों को लगभग 03 करोड़ के ऋण वितरित किए गए। अभी तक ललितपुर जिले में प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 3,174, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 16,086 और अटल पेंशन योजना में 6,171 लाभार्थियों को कवर किया है। उप अंचल प्रबंधक कृष्ण कुमार ने कहा कि उनका बैंक किसानों के लिए विभिन्न प्रकार कृषि ऋण और उससे जुड़े उपकरण और सभी रोजगार परक जैसे मुर्गी पालन, मछली पालन, वेयर हाउस, मधुमक्खी पालन, स्वयं सहायता समूह आदि के लिए ऋण उपलब्ध कराता है। इस दौरान अग्रणी बैंक प्रबंधक रंजीत कुमार सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।