फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Programs and marathon race will be held on the 50th foundation day of the district

Lalitpur News: जनपद के 50वें स्थापना दिवस पर होंगे कार्यक्रम और मैराथन दौड़

Thu, 29 Feb 2024 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Programs and marathon race will be held on the 50th foundation day of the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद का गठन हुए पचास वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। एक मार्च 1974 को ललितपुर का गठन हुआ था। प्रशासन स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। सुबह छह बजे कंपनी बाग में योग कार्यक्रम से शुरुआत की जाएगी। इसके बाद दिन भर कार्यक्रम होंगे।
स्पोर्ट स्टेडियम में सुबह आठ बजे से जिला स्तरीय मैराथन का आयोजन किया गया है। इसके बाद 11 बजे से स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। क्षेत्रीय कलाकार राई सैरा व लोकगीत प्रस्तुत करेंगे। सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कल्याण सिंह सभागार में किया जाएगा। वहीं, जनपद के विकास को लेकर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। अन्य विभाग भी अपने विकास कार्य प्रस्तुत करेंगे। विभागीय सूत्रों ने बताया कि स्थापना दिवस के लिए शासन से धनराशि मांगी गई थी, लेकिन धनराशि न मिलने के कारण बड़े कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

---------------
स्पोर्ट स्टेडियम से शुरू होगा जिला स्तरीय मैराथन
ललितपुर। जिला क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत ने बताया कि स्थापना दिवस पर एक मार्च को सुबह आठ बजे से जिला स्तरीय मैराथन/क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया जा रहा है, जो स्पोर्ट स्टेडियम के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर मसौरा चौराहे तक जाकर वापस स्पोर्ट स्टेडियम के मुख्य द्वार पर समाप्त होगी। इसमें प्रतिभाग करने वाले बालक-बालिका, स्पोर्ट स्टेडियम में शुभारंभ से आधे घंटे पहले उपस्थित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सुबह से ही कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएंगे, जो देर शाम तक चलेंगे। अन्य कार्यक्रम की भी योजना तैयार हो रही है। -हेमलता, जिला पर्यटन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed