फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   priyanka help for girl treatment

ललितपुर: प्रियंका गांधी दिल्ली में कराएंगी बारह वर्षीय बालिका की आंखों का इलाज

Tue, 02 Nov 2021 01:21 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 02 Nov 2021 01:21 AM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बालिका को झांसी बुलवाकर चिकित्सक से जांच कराई लेकिन झांसी में उपचार होने में असमर्थता पर अब प्रियंका गांधी ने उसका उपचार कराने के लिए दिल्ली बुलाया है।

विज्ञापन
priyanka help for girl treatment
प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कस्बा पाली निवासी एक 12 वर्षीय बालिका की रोशनी छह वर्ष पहले अचानक से चली गई थी, तब से अंधकारमय जीवन जी रही है। बीते दिनों पाली पहुंचने पर एक महिला ने प्रियंका गांधी की गाड़ी रोककर अपनी बेटी की आंखों की रोशनी जाने और आर्थिक तंगी होने पर मदद की गुहार लगाई थी।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बालिका को झांसी बुलवाकर चिकित्सक से जांच कराई लेकिन झांसी में उपचार होने में असमर्थता पर अब प्रियंका गांधी ने उसका उपचार कराने के लिए दिल्ली बुलाया है।
विज्ञापन


कस्बा पाली निवासी नंदनी (12) पुत्री मनोज बरार की छह वर्ष पूर्व अचानक से आंखों की रोशनी चली गई थी। तीन दिन पहले जब प्रियंका गांधी पाली में मृतक किसान के परिजनों से मिलकर लौट रही थीं तो एक महिला उनकी गाड़ी के पास आ गई और उसने अपने बेटी की आंखों की रोशनी जाने की पीड़ा सुनाई और बताया कि उसके पास इतना इंतजाम नहीं है कि वह बेटी की आंखों का इलाज करा सके। जिस पर उन्होंने उसे उसकी मदद का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब प्रियंका गांधी के निर्देश पर सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजीव चौरसिया के माध्यम से बालिका को परिजनों के साथ झांसी बुलवाकर उसकी आंखों की जांच डॉ. एमसी अग्रवाल से कराई, लेकिन चिकित्सक ने बताया झांसी में इलाज नहीं हो पाएगा। इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने प्रियंका गांधी को इसकी जानकारी दी, तो प्रियंका गांधी ने बालिका के इलाज के लिए दिल्ली भिजवाने की बात कही।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बालिका को सोमवार को झांसी बुलाया था, जहां जांच कराई गई है। अब उसे कांग्रेस महासचिव के निर्देश पर दिल्ली इलाज के लिए भेजा जाएगा। चिकित्सक ने बताया कि उसकी आंखों की नसें सिकुड़ गई हैं और पानी सूख गया है। इसका इलाज यहां झांसी में नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed