फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   priyanka gandhi sent sacks of fertilizer to house of dead farmers in lalitpur

खाद पर सियासत: प्रियंका गांधी ने ललितपुर में मृतकों के घर पहुंचवाईं खाद की बोरियां, पीड़ा सुनकर भावुक हो गई थीं कांग्रेस महासचिव

Sun, 31 Oct 2021 09:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 31 Oct 2021 09:49 PM IST
सार

मृत किसानों के परिजनों की पीड़ा सुनकर प्रियंका गांधी भावुक हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री को इनके घर पर खाद पहुंचाने के लिए निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
priyanka gandhi sent sacks of fertilizer to house of dead farmers in lalitpur
ललितपुर में मृतक किसान की बेटी को सांत्वना देतीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाद पर शुरू हुई सियासत के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने रविवार को मृत किसानों के घरों पर स्थानीय पदाधिकारियों के माध्यम से जरूरत के मुताबिक खाद की बोरियां भिजवाईं। तीन दिन पहले ललितपुर आईं प्रियंका गांधी मृतक किसानों के परिजनों की पीड़ा सुनकर भावुक हो गई थीं। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री को निर्देश दिए थे कि परिजनों के घर खाद पहुंचाई जाए। 

विज्ञापन


जिले में खाद की किल्लत होने पर दो किसानों ने फांसी लगाकर व दो लोगों की हालत बिगड़ने से मौत हो गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही सपा और कांग्रेस नेताओं ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उनके दुख-दर्द सुने थे। शुक्रवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कस्बा पाली में मृतक किसान बल्लू पाल के घर पहुंची थीं और उसी के घर में ग्राम नयागांव के मृतक किसान भोगीपाल, ग्राम मैलवाराखुर्द के मृतक किसान सोनी अहिरवार एवं ग्राम बनयाना के मृतक किसान महेश बुनकर के परिजनों से भी मिली थीं। 
विज्ञापन


उन्होंने चारों मृतक किसानों के परिजनों को मदद का आश्वासन दिया था। जिसके चलते रविवार को प्रियंका गांधी के निर्देश पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी के माध्यम से खाद मंगाकर मृतकों के परिजनों के घर जाकर खाद पहुंचाई। मृतक बल्लू पाल के परिजनों से पूछकर उनकी जरूरत के अनुसार दो बोरी डीएपी खाद पहुंचाई। ग्राम बनयाना निवासी मृतक किसान के परिजनों को भी जरूरत के अनुसार दो बोरी डीएपी खाद पहुंचाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ग्राम मैलवाराखुर्द के मृतक किसान के परिवार को चार बोरी खाद की जरूरत है और नयागांव के मृतक किसान के परिजनों को आठ बोरी डीएपी खाद की जरूरत परिजनों ने बताई। कांग्रेस द्वारा सोमवार को उन तक खाद पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष संजीव चौरसिया, अधिवक्ता राकेश रजक, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल, अतुल जैन आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed