{"_id":"6797d7f8d5eee37d010bbb27","slug":"private-schools-allotted-to-352-children-in-the-second-phase-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-128436-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दूसरे चरण में 352 बच्चों को निजी विद्यालय आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दूसरे चरण में 352 बच्चों को निजी विद्यालय आवंटित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई ) के तहत गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाई का मौका दिलाने के लिए दूसरे चरण में 352 बच्चों को लॉटरी के माध्यम से स्कूल आवंटित किए गए।
अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र में गरीब बच्चों को काॅन्वेंट विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में पहली कक्षा की 25 फीसदी सीटों पर गरीब परिवारों के बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। इसके लिए सरकार निजी विद्यालयों को प्रतिपूर्ति के रूप में प्रति बच्चा निर्धारित रुपये हर माह देती है। हर वर्ष बेसिक शिक्षा विभाग गरीब परिवारों के बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अपनाई जाती है।
प्रथम चरण की पूरी हुई प्रक्रिया में 521 बच्चों को स्कूल आवंटित हुए थे। इसके बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें कुल 776 आवेदन आए। इन आवेदनों की जांच पड़ताल कर सत्यापन किया गया। इसके बाद ऑनलाइन लॉटरी के जरिये स्कूल आवंटित करने की प्रक्रिया की गई। 352 बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए। सोमवार को निजी विद्यालयों के आवंटन की सूची जारी की गई।
विज्ञापन
-- -- --
ये दस्तावेज जरूरी
अभिभावकों को जो दस्तावेज तैयार कराने होंगे, उसमें अभिभावकों का आय-प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, अभिभावक का निवास प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र और अभिभावक व बच्चे का आधार कार्ड शामिल है।
-- -- --
निजी विद्यालयों में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए प्रथम चरण में 776 आवेदन आए थे। लॉटरी पद्धति के जरिये 352 बच्चों को विद्यालय आवंटित किए गए हैं। चयनित किए गए बच्चों और आवंटित निजी विद्यालयों की सूची जारी कर दी गई है। इसके बाद प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी।
प्रदीप कुमार, जिला समन्वयक, सामुदायिक सहभागिता