{"_id":"63090c57e430dc1b8b14e134","slug":"private-bus-operators-strike-three-thousand-passengers-wandering-lalitpur-news-jhs2274777174","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस संचालकों ने की हड़ताल, भटकते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बस संचालकों ने की हड़ताल, भटकते रहे यात्री
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड के बदले स्थान पर सुविधाएं मुहैया न होने के विरोध में शुक्रवार को निजी बस संचालकों ने हड़ताल कर दी। इससे लगभग तीन हजार यात्रियों को परेशान होना पड़ा। इसका भरपूर फायदा टैक्सी चालकों ने उठाया। यात्री मनमाना किराया चुकाकर गंतव्य तक पहुंचे।
नगर के मोहल्ला घुसयाना स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड से प्रतिदिन लगभग एक सैकड़ा बसें चलाई जातीं हैं। इनमें कुछ बसें जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेेश के जिला टीकमगढ़, सागर, दतिया, अशोकनगर, गुना व शिवपुरी के लिए जातीं है। वहीं झांसी व जिला मुख्यालय से ब्लॉक स्तर व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संचालित हो रहीं है। इनमें प्रतिदिन लगभग प्रतिदिन चार से पांच हजार यात्री सफर करते हैं।
शुक्रवार को बस स्टैंड के परिवर्तित किए गए स्थान पर सुविधाएं न होने के विरोध में निजी बस संचालकों ने हड़ताल कर दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने बस स्टैंड को परिवर्तित तो कर दिया, लेकिन सुविधाओं का अभाव है। यहां पर न तो यात्रियों केे बैठने और पानी की सुविधा है और न ही सफाई की गई है। यहां झाड़ियां उगी हैं। साथ ही बस के चालक व परिचालकों को ठहरने के दौरान स्नान व प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बसों का संचालन करना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि चार दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे बस संचालन में अधिक समस्या हो रही है।
विज्ञापन
बसों के हड़ताल की जानकारी के बाद यात्री भटकते रहे। हड़ताल का फायदा टैक्सी चालकों ने उठाया। बस स्टैंड से महरौनी के लिए प्रति व्यक्ति से सौ रुपये लिए गए, तो टीकमगढ़ तक का प्रति व्यक्ति दो सौ रुपये किराया लिया गया।
झांसी-ललितपुर रूट पर रोडवेज बनी सहारा
निजी बसों की हड़ताल से झांसी ललितपुर मार्ग में अधिक समस्या नहीं रही। यहां पर परिवहन निगम ने रोडवेज की दस बसों का संचालन किया। इलाइट चौराहा से ही इन बसों को चलाया गया।
महरौनी, मड़ावरा, सागर, टीकमगढ़ चंदेरी के यात्रियों को हुई समस्या
जिले में सबसे अधिक दिक्कत समस्या महरौनी, मडावरा, सागर, टीकमगढ़ चंदेरी के यात्रियों को हुई। इन रूट पर रोडवेज की बसों का संचालन नहीं किया गया। इस मार्ग में आवागमन करने वाले यात्रियों को टैक्सियों में अधिक किराया देकर चलना पड़ा। कुछ यात्री संपर्क मार्गों में डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर गंतव्य तक पहुंचे।
ललितपुर में बसों की हड़ताल होने की सूचना पर रोडवेज की बसों का संचालन बढ़ाया गया, जिससे यात्रियों को समस्या न हो।- संदीप अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज डिपो, झांसी