फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Private ambulances removed from medical college premises

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज परिसर से हटाई गईं निजी एंबुलेंस

Wed, 01 Jan 2025 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Private ambulances removed from medical college premises
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज परिसर में एंबुलेंस के खड़े होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी एंबुलेंस को बाहर कर दिया। प्रधानाचार्य ने कहा निजी एंबुलेंस को परिसर में खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद भी खड़े नजर आए तो कार्रवाई की जाएगी।
मेडिकल कॉलेज परिसर में अब तक निजी एंबुलेंस खड़ी हो रही थीं। कई बार तो मरीजों को बहला-फुसलाकर तो कभी गंभीर बताकर निजी एंबुलेंस से जाने की सलाह दे देते थे। मना करने पर अभद्रता करने तक उतारू हो जाते थे। यही नहीं मरीजों से रेफर होने की स्थिति में मनमाने पैसे तक वसूलते थे।
विज्ञापन

समस्या को लेकर अमर उजाला ने 31 दिसंबर को पेज नंबर दो पर ‘मेडिकल कॉलेज में खड़ी रहतीं निजी एंबुलेंस, चालक मांगते मनमाना शुल्क’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मंगलवार को गार्डों को निजी एंबुलेंस को बाहर करने के निर्देश दिए। इसके बाद एंबुलेंस को बाहर किया गया। अब खड़े होने पर कार्रवाई करने की चेतवानी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बीते दिन दवा लेते वक्त गश खाकर गिरे मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अब मरीज की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed