फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pristage in ganesh place some more croud

गणपति दरबार उमड़ रही श्रृद्धालुओं की भीड़

Sun, 08 Sep 2019 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
pristage in ganesh place some more croud
गणपति दरबार में उमड़ रही श्रृद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

ललितपुर। नेहरू नगर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश महोत्सव पर पंडाल में गौरी पुत्र गणेश की झांकी सजाई गई। जहां पर सुबह-शाम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शहर में जगह-जगह भगवान गणेश के पंडाल सजाए गए हैं। पंडालों में सुबह-शाम को गाजे बाजे के साथ भगवान श्री गणेश की आरती हो रही है। युवा श्रद्घालु रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान गणेश की प्रतिमा को ताजे फूलों के अलावा रंग बिरंगी बिजली की झालरों से प्रतिदिन अलग-अलग तरीके से सजावट कर रहे हैं। शाम होते ही भगवान गणेश जी की प्रतिमाएं विद्युत की रोशनी में जगमगा रहीं हैं। पूजन अर्चन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया, के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के दरबार में आकर माथा टेककर अपने मंगल जीवन की कामना कर रहे हैं। इसमें भूपेश यादव, रवि यादव, देवेंद्र कुशवाहा, मोहित यादव, सौरभ पटेल, गंगाराम कुशवाहा, रोहित परमार, भरत, पंकज, आशिक, देवेंद्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed