फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Prisoners will become the powerhouse of the court

कैदियों की क्षमता बनेगा न्यायालय बंदीगृह

Thu, 16 Mar 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Mar 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
 Prisoners will become the powerhouse of the court
कैदियों की क्षमता बनेगा न्यायालय बंदीगृह - फोटो : demo
न्यायालय में पेश किए जाने वाले बंदियों के लिए अब न्यायालय परिसर आधुनिक शौचालय युक्त नवीन न्यायालय बंदी गृह का निर्माण किया जाएगा। नवीन बंदी गृह निर्माण के लिए हाईकोर्ट को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

जनपद न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रकृति के मामलों की सुनवाई के लिए अलग-अलग नौ न्यायालयों का संचालन हो रहा है। इसमें जनपद न्यायाधीश, अपर जिला और सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डकैती कोर्ट, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश परिवार न्यायालय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिविल जज सीनियर डिवीजन, सिविल जज जूनियर डिवीजन, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में हर रोज सैकड़ों वादों की सुनवाई व निस्तारण की प्रक्रिया चलती है। न्यायालयों में सुनवाई के लिए इन न्यायालयों में विभिन्न प्रकार के आपराधिक प्रकृति के हर रोज करीब साठ बंदियों को पेश किया जाता है। जिन्हें न्यायालय में पेश करने से पूर्व न्यायालय बंदी गृह में रखा जाता है। इसके लिए जनपद न्यायालय परिसर में सिविल जज सीनियर डिवीजन न्यायालय के पीछे न्यायालय बंदी गृह पूर्व से स्थित है। लेकिन इस न्यायालय बंदी गृह का निर्माण कई वर्षों पूर्व किया गया था, लेकिन उस समय न्यायालयों में बंदियों की पेशी काफी कम संख्या में होती थी। लेकिन वर्तमान में हर रोज सभी न्यायालयों में हर रोज करीब 60 से अधिक बंदियों की पेशी होती है, जिसके सापेक्ष अब उक्त न्यायालय बंदी ग्रह में बंदियों की संख्या काफी अधिक हो जाती है। ऐसे में इस बंदी ग्रह में संकीर्ण स्थान होने के चलते बंदियों को इतनी अधिक संख्या में एक साथ रोकने में दिक्कत भी होती है। ऐसे में अब न्यायालय प्रशासन द्वारा उक्त बंदी गृह के स्थान पर नवीन बंदी गृह बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार कर हाइकोर्ट को भेजा गया है। जिसमें पुरुष व महिला बंदी ग्रह का अलग-अलग निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही बंदी गृह में बंदियों के लिए शौचालय का निर्माण भी किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से भी उक्त बंदी गृह को पहले से अधिक मजबूत और क्षमता के अनुसार निर्माण करने की योजना तैयार की गई है। हाईकोर्ट से उक्त प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed