फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   primary school kua gaun smart classes

प्राथमिक विद्यालय कुआगांव हुआ स्मार्ट

Fri, 11 Dec 2020 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
primary school kua gaun smart classes
कुआगांव प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को स्वेटर वितरण करते शिक्षक - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। विकासखंड बार क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कुआगांव आधुनिक सुविधाओं से लैस होते ही स्मार्ट स्कूल में तब्दील हो गया। इसका शुभारंभ बच्चों ने स्वयं फीता काटकर किया। इस दौरान उपस्थित अभिभावक बच्चों के चेहरे पर नन्हीं मुस्कान देख अभिभूत हो गए।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक नीरज द्विवेदी ने बताया कि विद्यालय में प्रोजेक्टर दो वर्ष पहले ही स्थापित किया जा चुका था। बृहस्पतिवार को स्मार्ट टीवी, डीटीएच, सीसीटीवी कैमरा और इन्वर्टर से विद्यालय में लगा हुआ है। कार्यक्रम में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी योगेंद्र नाथ, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. आशीष रावत, ग्राम प्रधान कृष्ण प्रताप सिंह, पूर्व बीआरसी मड़ावरा प्रदीप मिश्रा सहित अन्य ग्रामीणों के सामने प्रस्ताव रखा गया कि आज विद्यालय के बच्चे इसका उद्घाटन करेंगे। सभी ने इस सुझाव का स्वागत किया। इसके बाद सागर, अमृता, कामिनी, प्रवेंद्र, चांदनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्मार्ट स्कूल का शुभारंभ किया। शासन में बैठे अधिकारियों ने कोविड - 19 के कारण बंद चल रहे विद्यालयों में शासन ने जनसमुदाय के सहयोग से स्मार्ट टीवी लगवाने की अपील की थी। इस क्रम में प्राथमिक विद्यालय कुआगांव के प्रधानाध्यापक नीरज द्विवेदी ने स्टाफ एवं जन सहयोग से विद्यालय में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की स्थापना कर ई पाठशाला का निर्माण कराया है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी योगेंद्र नाथ, जनप्रतिनिधि डॉ. आशीष रावत और ग्राम प्रधान कृष्ण प्रताप सिंह ने बच्चों को निशुल्क स्वेटर वितरण किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान जयराम सिंह, एसएमसी अध्यक्ष मुकेश कुमार, सहायक अध्यापक प्राची जैन, प्रज्ञा जैन, दिनेश कुमार, जयंती देवी, शत्रुघ्न सिंह, बाबूलाल, विजय कुमार ऑपरेटर, अतुल रावत, ठेकेदार दीपक सिंह गौर, मुलायम सिंह, माधव, इंद्रपाल, राम लखन, जगदीश, सुखचंद, राजू आदि उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाध्यापक नीरज द्विवेदी ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed